कुशीनगर में मजार पर गए युवक का पोखरे में मिला शव

कुशीनगर के कसया थाने के तुर्कवलिया गांव में हुई घटना स्वजन ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को जाते थे मजार पर जांच में जुटी पुलिस बता रही दुर्घटना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:18 PM (IST)
कुशीनगर में मजार पर गए युवक का पोखरे में मिला शव
कुशीनगर में मजार पर गए युवक का पोखरे में मिला शव

कुशीनगर : कसया थाना के गांव तुर्कवलिया स्थित पोखरे में शनिवार दोपहर बाद युवक का शव मिला। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के गांव सेमराधूसी निवासी राजू प्रजापति के रूप में हुई है। वह तुर्कवलिया मजार पर गए थे।

दोपहर बाद लगभग 3.30 बजे गांव के लोग पोखरे की ओर गए तो युवक का शव उतराया हुआ था। म़ृतक के स्वजन भी पहुंचे और पहचान की। पत्नी शोभा के अनुसार शुक्रवार की सुबह वह घर से निकले थे। बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को वह घर से लगभग दो किमी. दूर तुर्कवलिया पोखरा स्थित मजार पर जाते थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। अचानक जानकारी मिली कि पोखरे में शव है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला पोखरे में डूबने से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।

अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में मारी ठोकर, मौत

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर के समीप हाटा-पिपराइच मार्ग पर शुक्रवार की रात पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

अहिरौली थाने के ही ग्राम खोट्ठा निवासी 26 वर्षीय सतीश राय उर्फ गोलू राय अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से देवरिया से अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। लक्ष्मीपुर धूस के पास फ्लोर मिल के समीप पहुंचे तो बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दोस्त को दुकान से कुछ सामान लेने के लिए भेजे। इसी बीच हाटा की तरफ से आई अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दी, जिससे गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले जाया गया। डाक्टर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई । पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गोलू राय की शादी अभी एक माह पूर्व ही हुई थी। पत्नी संगम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी