कुशीनगर में पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता

कुशीनगर के तमकुही ब्लाक के बरवा राजापाकड़ गांव में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव में सफलता पाने के लिए प्रयास करना सभी का दायित्व।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 12:58 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 12:58 AM (IST)
कुशीनगर में पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता
कुशीनगर में पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपा कार्यकर्ता

कुशीनगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तमकुही विकास खंड के बरवा राजापाकड़ गांव के बहुरिया टोला स्थित शिव मंदिर परिसर में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया गया।

जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 42 तमकुही उत्तरी में शामिल सभी 18 गांवों के बूथ प्रमुखों को वार्ड के संयोजक व पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता ओपी मिश्र, कोआपरेटिव के संचालक अजय राय, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री व सह संयोजक डा. डीएन कुशवाहा, जिला मंत्री दुर्गेश राय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी के सदस्य डा. कन्हैया शर्मा ने की व संचालन मंडल महामंत्री अमलेश तिवारी ने किया।

पटहेरवा में भाजपा कार्यकताओं की बैठक में प्रदेश प्रवक्ता ओपी मिश्र ने कहा कि पंचायत चुनाव में सौ फीसद सफलता के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराएं। उपाध्यक्ष अजय राय, रामसागर कुशवाहा, कन्हैया शर्मा, श्रीनिवास राय, दीपक सिंह, विनोद सिंह, शैलेंद्र तिवारी, शुभकर शुक्ल, हरेंद्र तिवारी अमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

शिवपुर जूनियर हाईस्कूल परिसर में वार्ड नंबर 59 के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव नेता नहीं कार्यकर्ताओं के दम पर जीता जाता है। प्रभारी रितेश नाथानी ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में दम दिखाया था, उसी तरह पंचायत चुनाव में भी दिखाना होगा। अध्यक्षता मोहन प्रसाद ने की व संचालन सुमंत पांडेय ने किया। संजय शुक्ल, कलामुद्दीन खान, बलराम यादव, अशोक पांडेय, रूपेश तिवारी, धनंजय पाठक, विरेंद्र तिवारी, शशि भूषण, चंद्रशेखर तिवारी, अजय पटेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी