योगी सरकार में हुआ प्रदेश का ऐतिहासिक विकास : विधायक

कुशीनगर में जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये मिला सभी को लाभ चार साल में मजबूत हुई कानून व्यवस्था अपराधी भयभीत।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:53 PM (IST)
योगी सरकार में हुआ प्रदेश का ऐतिहासिक विकास : विधायक
योगी सरकार में हुआ प्रदेश का ऐतिहासिक विकास : विधायक

कुशीनगर : भाजपा के कुबेरस्थान मंडल की बैठक बुधवार को रघुनाथ हायर सेकेंड्री विद्यालय में हुई, जहां सेक्टर व बूथ की मजबूती पर चर्चा की गई। सरकार की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने का आह्वान किया गया।

विधायक रजनीकांत मणि ने कहा कि योगी सरकार के चार साल उपलब्धियों से भरे हुए हैं। सरकार किसान, महिला, युवा, छात्र, नौजवानों को लेकर अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। इसी का परिणाम है कि चार वर्षों में करोड़ों युवा खुद का रोजगार शुरू कर विकास की इबारत लिख रहे हैं। मजबूत कानून व्यवस्था का असर चहुंओर नजर आ रहा। अपराधी सलाखों के पीछे हैं। बेहतर प्रबंधन के चलते प्रदेश में कोरोना की चेन टूट रही है। कहा कि बूथ की मजबूती के लिए कार्यकर्ता जी जान से लगें। मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों को बताएं।

बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शिव मोहन प्रसाद ने की। संचालन महामंत्री दुर्गादयाल तिवारी ने किया। गोलू सिंह, जनार्दन मद्धेशिया, प्रद्युम्न मिश्र, जनार्दन मिश्र, अनिल कुमार मल्ल, विनोद तिवारी, अनिल शर्मा, राजेन्द्र सिंह, मुखलाल प्रसाद, अजय पटेल, प्रियरंजन मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

बूथ कमेटी गठित कर मजबूत करें संगठन

नगर स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ सांगठनिक मजबूती पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि बूथ कमेटियों के गठन से संगठन और मजबूत होगा।

उन्होंने न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत व बूथ स्तर पर कमेटी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं, विधानसभा चुनाव 2022 अब दूर नहीं है। भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग परेशानी झेलने को मजबूर हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर सरकार ने जनता को छलने का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि लोगों के बीच जाएं और भाजपा की जन विरोधी नीतियों, गरीब, युवा और किसान विरोधी चेहरा को उजागर करें। प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र, प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी व मसूद अंसारी ने भी विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी न्याय पंचायतों की कमेटी बनकर तैयार है। ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटी गठन का कार्य चल रहा है। इसके बाद बूथ स्तर पर कार्य शुरू किया जाएगा। जगदंबा सिंह एडवोकेट, पंचानंद मिश्र, वाजिद अली, व्यास ओझा, संतोष श्रीवास्तव, मनीष जायसवाल, उमाशंकर मिश्रा, नंदलाल चौहान, आफताब आलम, नरेंद्र यादव, हिमांशु मिश्रा, सीताराम प्रधान, राधेश्याम पासवान, धनंजय सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, अमित मिश्रा, अरुण चौबे, अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी