धान की खेती के लिए लाभकर हुई झमाझम बारिश

कुशीनगर में खेती का काम शुरू हो गया है खेत तैयार करने से लेकर रोपाई तक के कार्य में तेजी आ गई है धान की नर्सरी को बारिश के पानी से मिली संजीवनी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 12:27 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:27 AM (IST)
धान की खेती के लिए लाभकर हुई झमाझम बारिश
धान की खेती के लिए लाभकर हुई झमाझम बारिश

कुशीनगर: पांच दिन से लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। खेत में पानी लगने के बाद खेती-किसानी में जुट गए हैं। धान की रोपाई शुरू होने से सरेह गुलजार हो गया है। धान की नर्सरी तैयार कर क्षेत्र के किसान पानी का इंतजार कर रहे थे। किसानों ने बताया कि समय से आया पानी धान की अच्छी खेती का संकेत है।

किसान विजय सिंह बताया कि बारिश के पानी से धान की नर्सरी को संजीवनी मिली है। 20 दिन पूर्व खेतों में तैयार धान की नर्सरी की रोपाई हो रही है। इस पानी के चलते लागत भी कम आएगी। अफरोज का कहना है कि डीजल कि कीमत काफी बढ़ गई है। बारिश ने यह खर्च बचा दिया। किसान काफी राहत महसूस कर रहे हैं। शिवनाथ सिंह ने बताया कि समय से मानसून का आना राहत देने वाली बात है। इस बारिश से खेतों की रोपाई में पानी कम लगेगा तो फसल की बढ़वार भी काफी अच्छी होगी। जय प्रकाश पांडेय का कहना है कि बुजुर्गों की कहावत है कि धान, पान, खीरा ये तीनों पानी के कीरा, अर्थात फसलों के लिए बरसात का पानी अमृत के समान है।

सोशल आडिट टीम का प्रशिक्षण

फाजिलनगर ब्लाक सभागार में बुधवार को चयनित आडिट टीम के 32 सदस्यों का एक दिवसीय सोशल आडिट प्रशिक्षण कराया गया। एपीओ निहारिका शुक्ला ने सोशल आडिट की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों का आडिट टीम के सदस्य मौके पर जाएंगे, जो कार्य चल रहा होगा उसका सत्यापन निष्पक्षता के साथ करेंगे।

एडीओ पंचायत मजरूलहक, ब्लाक कोआर्डिनेटर लोकनाथ ने टीम को सोशल आडिट के विषय में वृहद जानकारी दी। कैलाश सिंह, ब्रह्मा सिंह, जमशेद, रामाज्ञा सिंह, राकेश शर्मा, जमीला खातुन, सुन्दा आर्या सहित चयनित सोशल आडिट टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी