वृक्ष महाकुंभ पर लक्ष्य से अधिक रोपे गए पौधे

वृक्ष महाकुंभ के तहत पौधारोपण अभियान में रविवार को जिले में निर्धारित लक्ष्य 28 लाख 78510 के सापेक्ष 30 लाख 11376 पौधे रोपे गए। अभियान की शुरुआत ढाढ़ा स्थित चीनी मिल परिसर में 14 फीट के बरगद के पौधे को लगाने के साथ हुआ। नोडल अफसर व अपर मुख्य सचिव सहकारिता रमा रेड्डी सीडीओ आनंद कुमार डीएफओ बीसी ब्रम्ह अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह एसडीएम प्रमोद तिवारी रेंजर राजेश कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:58 PM (IST)
वृक्ष महाकुंभ पर  लक्ष्य से अधिक रोपे गए पौधे
वृक्ष महाकुंभ पर लक्ष्य से अधिक रोपे गए पौधे

कुशीनगर: वृक्ष महाकुंभ के तहत पौधारोपण अभियान में रविवार को जिले में निर्धारित लक्ष्य 28 लाख 78510 के सापेक्ष 30 लाख 11376 पौधे रोपे गए। अभियान की शुरुआत ढाढ़ा स्थित चीनी मिल परिसर में 14 फीट के बरगद के पौधे को लगाने के साथ हुआ। नोडल अफसर व अपर मुख्य सचिव सहकारिता रमा रेड्डी, सीडीओ आनंद कुमार, डीएफओ बीसी ब्रम्ह, अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह, एसडीएम प्रमोद तिवारी, रेंजर राजेश कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि धरती को हरा- भरा बनाने के लिए पेड़-पौधों का होना बहुत ही जरूरी है। बिना पेड़-पौधों के मानव जीवन की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती। डीएम भूपेंद्र यश चौधरी, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र, सीडीओ आनंद कुमार ने सपहा स्थित पंचायत भवन और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पौधारोपण किया और लोगों को उसकी सुरक्षा का संकल्प दिलाया। एएसपी एपी सिंह ने पुलिस लाइन, आरटीओ कार्यालय में एआरटीओ संजीव कुमार पंकज, विकास भवन में डीपीआरओ आरके द्विवेदी, जिला पंचायत में अपर मुख्य अधिकारी अमित राज, तहसील परिसर में एसडीएम रामकेश यादव, हाइडिल परिसर में एसडीओ नरेंद्र यादव और सभी थानों में थाना प्रभारियों ने पौधारोपण किया। पडरौना नगर में निर्माणाधीन गोशाला में नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमारज जायसवाल ने पौधारोपण किया।

पौधों की सुरक्षा का दिलाया संकल्प

कोटवा बजार: सांसद विजय कुमार दुबे ने ने रामपुर खुर्द गांव के शोभाछपरा में नवनिर्मित रैन बसेरा का उद्घाटन कर और बिहारी छपरा, बलुवही, पड़री मेहदिया में इंटरलाकिग सड़क का लोकार्पण करने के बाद सीरसिया बुजुर्ग पंचायत भवन व आंगनवाड़ी केंद्र, मड़ार बिन्दवलिया के माडल बिद्यालय, बेलवां के खैरवा स्थान आदि जगहों पर पौधारोपड़ किया।

सिगहा: विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के सौरहा खुर्द गांव के टोला चरिघरवा स्थित प्रांगण व पकड़ियार बाजार में खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी व खंड विकास अधिकारी विनय द्विवेदी ने पौधारोपड़ किया। प्रधान विश्वनाथ यादव, सचिव प्रदीप मल्ल, अशोक यादव, रामप्रित कुशवाहा आदि मौजूद रहे। खड़डा में भी विधायक ने पौधारोपण किया। संतोष सिंह, गोविद रौनियार आदि मौजूद रहे।

सूरजनगर: विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम जड़हा बरवा पुर्दिल में ग्राम प्रधान पति विनोद कुशवाहा ने मनरेगा मजदूरों से गांव में सागौन, जामुन, अमरुद, नीम के लगभग 11 सौ पौधों को लगवाया। वही त्रिवेणी चीनी मिल पर उपजिलाधिकारी अरविद कुमार , महाप्रबंधक अनिल त्यागी , मानवेंद्र राय , दिनेश राय आदि ने पौधोरोपण किया।

लोगों में दिखा भारी उत्साह

कसया: रामाभार स्तूप के निकट जीवक उपवन में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने आम का पौध,रोपित किया। ईओ प्रेमशंकर गुप्त ने कहा कि नगर क्षेत्र में 33 सौ पौध लगाने की बात कही। कसया रेंजर अखिलेश दूबे ने बताया कि 2.13 लाख पौधे सड़क व नहर के किनारे, ग्रामसभा, जंगल व अन्य सरकारी भूमि पर लगाए गए। इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखा। नपा अध्यक्ष साबिरा खातून, अनिल प्रताप राव, सभासद रामअधार यादव, केशव सिंह आदि उपस्थित रहे। बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में माडल प्लांटेशन स्थल पर अमरूद, जामुन, सागौन, अर्जुन आदि के पौधे लगाएं गए। बीडीओ जोखन प्रसाद के नेतृत्व में कसया ब्लाक के गांवों में पौधरोपण किया गया।

हाटा: विधायक पवन केडिया व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने भी हाटा नगर में पौध रोपण किया। विधायक रामकोला रामानन्द बौद्ध ने बरडीहा में सड़क के किनारे पौधारोपण किया। गोमती यादव, चंद्रशेशर सिंह, रामनगीना सिंह, राजेश भारती आदि मौजूद रहे।

सेवरही : सेवरही ब्लाक परिसर में बीडीओ विवेकानंद मिश्र, चीनी मिल परिसर में चीनी मिल के अधिशासी निदेशक शेर सिंह चौहान, गन्ना महाप्रबंधक शरद सिंह, सहायक गन्ना प्रबंधक पीएन शाही यशवंत सिंह बघेल, दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमा पट्टी के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर भगवानपुर में प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, विशुनपुरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष बृजेश मिश्र, ने पौधारोपण किया गया।

chat bot
आपका साथी