हाथरस की घटना सरकार के माथे पर कलंक

कुशीनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:10 PM (IST)
हाथरस की घटना सरकार के माथे पर कलंक
हाथरस की घटना सरकार के माथे पर कलंक

कुशीनगर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना के विरोध में अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह को ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने कहा कि हाथरस की घटना प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है और रोकने में सरकार विफल है। प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। जिला उपाध्यक्ष व्यास ओझा, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

पडरौना: सपा युवजन सभा के जिला सचिव शैलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामकोला ब्लॉक के पगार गांव की अहिर टोली में कैंडल मार्च निकाल नाराजगी जताई और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रामलखन गौतम, महेंद्र, जितेंद्र यादव, देवेंद्र प्रसाद, सतेंद्र यादव, अरविद साहनी, सूर्यभान गोंड आदि मौजूद रहे।

सेवरही: उपनगर में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाल न्याय की मांग करते हुए पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अनीश पटेल, अशोक पटेल, डॉ. जेबी सिंह, पप्पू जायसवाल, दीपक जायसवाल, लालजी खरवार, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी