ब्राम्हणों की हत्या पर रोक लगाए सरकार

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रभारी पंडित आरके मिश्रा ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ब्राह्मण हत्या पर रोक लगाए अन्यथा इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:10 AM (IST)
ब्राम्हणों की हत्या पर रोक लगाए सरकार
ब्राम्हणों की हत्या पर रोक लगाए सरकार

कुशीनगर: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रभारी पंडित आरके मिश्रा ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ब्राह्मण हत्या पर रोक लगाए अन्यथा इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

वह रविवार को कप्तानगंज कस्बे के सुभाष चौक स्थित लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तबसे ब्राह्मणों का सर्वाधिक उत्पीड़न हुआ। इसका जवाब ब्राह्मण समाज विधानसभा के चुनाव में देगा ।

वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही ब्राह्मणों की हत्याओं से ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में ब्राह्माण समाज ही निशाने पर है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी