श्रमिकों के लिए सरकार ने खोला खजाना : स्वामी प्रसाद

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि कुशीनगर में 27 नवंबर को को बुद्धा पार्क में होगा सामूहिक विवाह का आयोजन प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 12:16 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 12:16 AM (IST)
श्रमिकों के लिए सरकार ने खोला खजाना : स्वामी प्रसाद
श्रमिकों के लिए सरकार ने खोला खजाना : स्वामी प्रसाद

कुशीनगर : श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि श्रमिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार ने खजाने का द्वार खोल दिया है। इनके बच्चों की शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल आवासीय स्कूल खोले जा रहे हैं। प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण शुरू हो चुका है। श्रमिकों के कल्याण के लिए 18 योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं को माडल के रूप में केंद्र सरकार ने स्वीकार कर पूरे देश में लागू किया है।

कैबिनेट मंत्री मंगलवार को नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। कहा कि प्रदेश में निर्माण श्रमिकों का 2009 से 2017 तक पंजीयन 34 लाख था, लेकिन अब एक करोड़ 25 लाख है। पहले पंजीयन के लिए शुल्क लगता था, अब निशुल्क आनलाइन पंजीयन की व्यवस्था शुरू करा दी है। श्रमिकों के बच्चों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन शुरू किया गया। 27 नवंबर को बुद्धा पार्क में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की परिकल्पना जरूर अखिलेश जी की रही होगी, लेकिन उन्होंने एक टोकरी भी गिट्टी व रोड़ी नहीं गिराई। पूरा का पूरा काम भाजपा सरकार ने किया और शानदार किया। पूर्वांचल के लोगों को योगी सरकार ने यह सौगात दी है। इसके लिए अखिलेश यादव को योगी सरकार को बधाई देनी चाहिए।

मुसहर बच्चों में कापी-किताब का वितरण

भाजपा के विचारधारा का आधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा रचित एकात्म मानववाद की विचारधारा है। अंत्योदय का सिद्धांत इस विचारधारा का प्रमुख अंग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र तथा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वनवासियों, गिरीवासियों, दलित, शोषित, वंचित तथा महिलाओं और नौजवानों के विकास के लिए काम कर रही है। सरकार की कल्याणकारी नीतियों का नतीजा है कि आज समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

यह बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने मंगलवार को कहीं। वह पडरौना के गांव सखवनिया स्थित मुसहर बस्ती में सेवा ही संगठन है अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज नगर व गांव के हर जरूरतमंद आवास, बिजली, सड़क, स्वच्छ पानी, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि एवं उज्ज्वला गैस सिलेंडर से नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। इस मौके पर तीस से अधिक बच्चों में कापी-किताब, पेन, शैंपू, साबुन आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान चला, जहां शिवकुमार, रमेश, सुधीर, मुन्ना, बैजनाथ, जयश्री सहित 50 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विजेंद्र सिंह, संजीव गुप्त, किशोर सिंह, राजेश मिश्र, राजा राय, ताहिर अली, विकास पटेल, गौरव प्रकाश मिश्र, सन्नी कुमार गौंड, शिव यादव, रवि प्रकाश, किशन गुप्त आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी