हर वर्ग को लाभान्वित कर रही सरकार: स्वामी प्रसाद मौर्य

कुशीनगर में गरीब कल्याण मेला में लाभार्थियों में बांटे गए प्रमाणपत्र महिलाओं की हुई गोद भराई जनप्रतिनिधियों ने बचों का अन्नप्राशन संस्कार कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:06 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:06 AM (IST)
हर वर्ग को लाभान्वित कर रही सरकार: स्वामी प्रसाद मौर्य
हर वर्ग को लाभान्वित कर रही सरकार: स्वामी प्रसाद मौर्य

कुशीनगर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिले के सभी ब्लाकों में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। श्रम विभाग की ओर से ट्राइसाइकिल, साइकिल वितरित की गई तो स्वास्थ्य विभाग ने गोल्डन कार्ड बांटा। बाल विकास परियोजना की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रश्म पूरी की गई। बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।

पडरौना ब्लाक परिसर में मेले का शुभारंभ करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित कर रही है। योजनाओं के लाभ से जो पात्र वंचित रह गए हैं, उन्हें भी हक दिलाया जाएगा। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी। लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। डीएम एस राजलिगम, सीडीओ अनुज मलिक, ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, बीडीओ संदीप सिंह, जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन अनूप मिश्र ने किया।

कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार गरीब कल्याण मेला में उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन का जीवन स्तर ऊंचा कर रही है। बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी ने आभार प्रकट किया। एसडीएम कोमल यादव, हियुवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे। कोटवा बाजार संवाददाता के अनुसार रायपुर चौराहे पर स्थित आइआइएफसी कृषक सेवा केंद्र परिसर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का लोगों ने वर्चुअल संबोधन सुना। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कृष्णमुरारी पांडेय, शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार पांडेय, अंजनी शुक्ला, डा. नीलेश मिश्र, मनोज पांडेय, राजेश सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता हरिगोविद रौनियार ने की। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक परिसर में मेले का शुभारंभ सांसद विजय कुमार दूबे ने किया। 10 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, एडीओ एजी राजधारी प्रसाद, एपीओ कृष्णकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। सिगहा संवाददाता के अनुसार आजाद नगर चौराहे पर स्थित आइआइएफसी कृषक सेवा केंद्र परिसर में लोगों ने केंद्रीय गृहमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना। शांतीस शाही, रमेश गोविद राव, अभिषेक शाही आदि मौजूद रहे। सूरजनगर संवाददाता के अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरपतही खुर्द परिसर में गरीब कल्याण मेला व फर्मासिस्ट डे मनाया गया। चिकित्सकों ने 230 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की। फार्मासिस्ट प्रभुनाथ, विनय, विनोद, अनिल, दीनानाथ, शंभू साहनी, एएनएम नंदा भारती आदि मौजूद रहे। मंसाछापर संवाददाता के अनुसार विशुनपुरा ब्लाक परिसर में किसान मेला में सीडीपीओ पूजा रानी ने कहा कि कुपोषण भगाने के लिए सहजन का पौधा लगाएं। पशुधन प्रसार अधिकारी आशिक अली अंसारी ने पशुपालन और एडीओ एजी राजदेव प्रसाद ने कृषि से जुड़ी जानकारी दी। सुग्रीव शुक्ल, राजेंद्र वर्मा, गुलाब प्रसाद, भगवंत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

दी गई योजनाओं की जानकारी

हाटा ब्लाक परिसर में आयोजित मेले में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव ने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आवास, पशु शेड, बकरी शेड समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव आदि ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी, नोडल अधिकारी रामजीत, एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद, सीडीपीओ प्रत्युष चंद्रा आदि मौजूद रहे। मोतीचक संवाददाता के अनुसार ब्लाक परिसर में आयोजित मेला में ब्लाक प्रमुख अर्चना सिंह, डीपीओ शैलेंद्र कुमार राय, प्रभारी बीडीओ प्रमोद कुमार ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। सीडीपीओ रश्मि तिवारी, रामक्यास सिंह, विकास कुमार, वीरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग खुशहाल

खड्डा ब्लाक परिसर में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रमुख शशांक दूबे की अध्यक्षता में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया। संचालन डा. टीएन अंसारी ने किया। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, मनोज पांडेय, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी