गांवों के विकास के लिए सरकार संकल्पित

जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के वरिष्ठ प्रबंधक बृजेश तिवारी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत सभी ग्राम प्रधान अपने कर्तव्य व दायित्वों को निभाते हुए सरकार की सभी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:04 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:04 AM (IST)
गांवों के विकास के लिए सरकार संकल्पित
गांवों के विकास के लिए सरकार संकल्पित

कुशीनगर: गांवों के विकास के लिए सरकार संकल्पित है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा।

यह बातें शुक्रवार को विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने ब्लाक सभागार में आयोजित एक दिवसीय ग्राम प्रधान प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहीं। विधायक ने कहा कि सरकार ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित कर सरकार, योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पहुंचाना चाहती है।

जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के वरिष्ठ प्रबंधक बृजेश तिवारी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत सभी ग्राम प्रधान अपने कर्तव्य व दायित्वों को निभाते हुए सरकार की सभी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करें। ट्रेनर विभूति कुशवाहा, अंजली सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिरुद्ध सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने की। संचालन प्रधान नब्बीरसूल अंसारी ने किया। शिविर में प्रधानों ने मानदेय 50 हजार रुपये करने की मांग भी उठाई।

रामबहाल सिंह कुशवाहा, मधुबन सिंह, नागेंद्र गुप्ता, संजय चौरसिया, संजय यादव, अजय पान्डेय, प्रेम सिंह, रमाशंकर सिंह, सत्येन्द्र शुक्ला, उमत अली, जेपी कुशवाहा, मंशा उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

सुकरौली में सपा कैंप कार्यालय का पूर्व राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने शुक्रवार को सुकरौली कस्बे में कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया। मौजूद कार्यकर्ताओं से लक्ष्य 2022 के प्रति जी जान से जुट जाने का आह्वान किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। कार्यकर्ता अभी से अपने बूथ को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से लग जाएं। तभी हमें निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी। कहा कि भाजपा सरकार से नागरिक त्रस्त हैं। आज नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। किसान को उसकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। आसमान छू रही महंगाई के चलते मध्यम व निम्न वर्गीय परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। सपा की सरकार बनने पर इन समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम यादव, रणविजय सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता बालकृष्ण मिश्र ने की। संचालन सुरेंद्र यादव ने किया। वरिष्ठ नेता सत्यकाम पांडेय, राम परसन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष टीपू यादव, रामबेलास यादव, दीनानाथ सिंह, अजय यादव, शशि चौधरी, हृदेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी