जरूरतमंदों की मदद कर निभाया फर्ज: आरपीएन

कुशीनगर में ह्यूमन केयर फाउंडेशन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को किया सम्मानित पूर्व मंत्री ने कहा कि आक्सीजन कंसंट्रेटर देकर बचाई थी सैकड़ों संक्रमितों की जान।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM (IST)
जरूरतमंदों की मदद कर निभाया फर्ज: आरपीएन
जरूरतमंदों की मदद कर निभाया फर्ज: आरपीएन

कुशीनगर : वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में उत्पन्न हुई आक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने कुशीनगर जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, जिला चिकित्सालय एवं महिला अस्पताल में आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया था। इस पुनीत कार्य के लिए सामाजिक संस्था ह्यूमन केयर फाउंडेशन की ओर से कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी की वजह से मरीज व उनके तीमारदार परेशान रहे। उन्हें राहत प्रदान करने के लिए मैंने सभी सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराकर अपना फर्ज निभाया था। वह मशीन अब मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसी भी मरीज को अब आक्सीजन की कमी से परेशानी नहीं झेलनी पड़ रही है। संस्था की ओर से आरपीएन को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जमील आईसी, गिरिजेश उपाध्याय, मोहम्मद जहीरुद्दीन, कर्मदेव यादव, नावेद रजा, इकबाल अहमद, उस्मान अंसारी, सलाहुद्दीन, अल्ताफ कुरैशी, साबिर अली, फैयाजुल हक, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।

मैत्री-थाई योजना के तहत कुशीनगर को मिले तीन एंबुलेंस

थाईलैंड के मैत्री-थाई योजना के तहत रोगियों की सुविधा के लिए मंगलवार को थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री में अरण्य विहार ट्रस्ट ने म्यांमार बुद्ध विहार, थाई बुद्ध विहार व श्रीलंका बुद्ध विहार को एक-एक एंबुलेंस प्रदान किया गया।

यह एंबुलेंस थाईलैंड के फारेस्ट ट्रेडीशन के बौद्ध भिक्षु फ्रा छाह के शिष्य फ्रा जयसारो ने दान स्वरूप प्रदान किया है। इसी के तहत 31 एंबुलेंस खरीदे गए हैं। ट्रस्ट के मैनेजिग ट्रस्टी अनीश गोयल ने बताया कि इन्हें बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात व लद्दाख पहुंचाया जा रहा है। कहा कि भविष्य में दिल्ली के निकट थाई फारेस्ट ट्रेडीशन का एक मोनास्ट्री बनाने की योजना है।

इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलन व बुद्ध की प्रतिमा पर बौद्ध भिक्षुओं द्वारा पुष्पार्चन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एंबुलेंस की भी पूजा हुई। संचालन टीके राय ने किया। भंते नंदका, फ्रा कित्तिफान, फ्रा पवान, भंते डा. नंदरतन, भंते महेंद्र, भंते अशोक, भिक्षुणी धम्मनैना, लामा कोंचोक तेनजिन, डा. बीएन सिंह, डा. मनीष श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, अंबिकेश त्रिपाठी, अवनींद्र शर्मा टेनी, भारतेंदु भूषण, मैत्रेया, हरिवंश यादव, सीमा सिंह, रंजना सिंह, पिकू मिश्र आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी