अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच वर्षीय बालक झुलसा

कुशीनगर के बरवापट्टी थाने के रामपुर बरहन गांव के टोला नरायनपुर में हुई घटना में बचा आग के बीच फंस गया वह किसी प्रकार भाग कर बाहर आया उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 12:03 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 12:03 AM (IST)
अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच वर्षीय बालक झुलसा
अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच वर्षीय बालक झुलसा

कुशीनगर : बरवापट्टी थाने के गांव रामपुर बरहन के टोला नरायनपुर में बुधवार को लगी आग से रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक झुलस गया। स्वजन सीएचसी ले गए, डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा कि गांव के कुंदन के घर के लोग दरवाजे पर अपने काम में व्यस्त थे। तभी अचानक उनकी झोपड़ी धू-धू कर जल उठी। लोग आग बुझाने में जुट गए। इस बीच अंदर फंसा पांच वर्षीय नितेश चिल्लाते हुए घर के बाहर भाग कर आया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग बुझाई। झुलसे नितेश को स्वजन सीएचसी दुदही ले गए, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक अन्य घटना में सेवरही थाने के गांव गौरी जगदीश में शाम को आग लगने से राधा व रामप्रती की झोपड़ी जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई। यहां भी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मार्ग दुर्घटना में दो पुलिस कर्मी घायल

कसया थाना क्षेत्र के अर्जुनहा चौराहे पर बोलेरो व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। दोनों एयरपोर्ट पर तैनात हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बुधवार की शाम को पुलिस कर्मी नीरज गोंड व अमन यादव एक ही बाइक से एयरपोर्ट ड्यूटी पर जा रहे थे। अर्जुनहा चौराहा के समीप बोलेरो से उनकी बाइक टकरा गई। स्थानीय पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। नीरज की हालत चिताजनक बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि घायल सिपाहियों के स्वजन को सूचित कर दिया गया है।

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु

रामकोला थाना क्षेत्र के हर्दीछपरा गांव के समीप कप्तानगंज नौरंगिया मार्ग पर मंगलवार शाम एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार ठगई मौर्य उर्फ करन घायल हो गए थे। मेडिकल कालेज में मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

chat bot
आपका साथी