कुशीनगर में तकनीकी सुविधाओं से लैस होंगे किसान : राजीव

कुशीनगर में ग्राहक मेला व संगोष्ठी के दौरान कृषि विज्ञानियों ने किसानों को गन्ने की अर्ली प्रजाति को जल जमाव वाले खेतों में न बोने की सलाह देते हुए कहा कि गन्ना के साथ आलू व लहसुन की खेती से बढ़ेगी आय।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:43 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:43 AM (IST)
कुशीनगर में तकनीकी सुविधाओं से लैस होंगे किसान : राजीव
कुशीनगर में तकनीकी सुविधाओं से लैस होंगे किसान : राजीव

कुशीनगर : किसान हित में भारतीय पेट्रोलियम कार्पोरेशन डीजल और पेट्रोल के साथ खेती-किसानी से संबंधित हर संसाधन व उर्वरक किसानों को मुहैया कराएगा। किसानों को तकनीकी सुविधाओं से भी लैस किया जाएगा।

यह बातें कार्पोरेशन के स्टेट हेड राजीव जायसवाल ने कहीं। वह शनिवार की शाम तमकुही ब्लाक के चखनी खास गांव में आयोजित किसान मेला व सहफसली खेती से संबंधित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि किसान अर्ली और सामान्य दोनों प्रजातियों का गन्ना बीज बोएं। कोसे -0238 काना रोग के कारण सूख रहा है, इसकी रोकथाम के लिए अभी तक कोई दवा नही है। कोसे - 8453, 11453, 13452, यूपी-05125, कोसा- 923 आदि की बोआई करें। जल जमाव वाले खेतों में अर्ली प्रजाति का गन्ना कदापि न बोएं। गन्ना शोध संस्थान व गन्ना विकास विभाग द्वारा किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक लाभ के लिए किसान सहफसली खेती करें। किसानों ने कहा कि जल जमाव से सूखे गन्ने की फसल के एवज में सरकार सहयोग राशि उपलब्ध कराए।

गोष्ठी को सेल्स आफिसर हरिप्रीत सिंह, इं. प्रमोद कुमार, चीनी मिल सेवरही के गन्ना प्रबंधक पीएन शाही, गन्ना विकास परिषद सेवरही के अध्यक्ष सुरेंद्र राय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता स्वामी दिव्य सागर महराज ने की। संचालन मनंजय तिवारी व राधेश्याम यादव ने किया। मेले में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए। आयोजक चंद्रशेखर मिश्र ने आभार प्रकट किया। गोविद मिश्र, व्यास मिश्र,राजेश मिश्र, संजीव मिश्र, नारायण मिश्र, रामनरेश यादव, प्रमोद सिंह ,आद्या मिश्र, मेघु कुशवाहा, द्वारिका प्रसाद, गिरिजा गोंड आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी