मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने जलाया गन्ना

रामकोला विधानसभा क्षेत्र के गजरा गांव में प्रधान शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में संतोष कुशवाहा व अन्य किसान हाटा में हरेराम सिंह व प्रधान जुगनू सिंह संदीप राय आदि ने गन्ना जलाकर मूल्य बढ़ाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:03 AM (IST)
मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने जलाया गन्ना
मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने जलाया गन्ना

जागरण संवाददाता, पडरौना, कुशीनगर : प्रदेश सरकार पर गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाए जाने का आरोप लगा सोमवार को जिले के विभिन्न गांवों में किसानों ने विरोध जताया। पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के आह्वान पर किसानों ने गन्ना जलाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की है।

रामकोला विधानसभा क्षेत्र के गजरा गांव में प्रधान शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में संतोष कुशवाहा व अन्य किसान, हाटा में हरेराम सिंह व प्रधान जुगनू सिंह, संदीप राय आदि ने गन्ना जलाकर मूल्य बढ़ाने की मांग की। पिड़रा गांव में रामसहाय यादव, अजीजनगर में छट्ठू यादव, जगदीशपुर के प्रधान सुरेंद्र यादव, हरेराम सिंह, देवकली गांव में संदीप राय, पचार गांव में पूर्व प्रधान मनिराज यादव के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना जलाया। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि जबसे केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, किसान दुखी हैं। खेती की लागत हर साल बढ़ती जा रही है और गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों की हिमायत करने वाली भाजपा सरकार किसानों के दुख-दर्द को नहीं समझ रही है। कुशीनगर में नकदी फसल के रूप में किसान गन्ने की खेती करते हैं। इस वर्ष औसत से अधिक बारिश होने की वजह से खेतों में जलभराव हो गया था। इससे आधे से अधिक गन्ने की फसल सूख गई। प्रकृति की मार झेल रहे किसानों को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही। न ही बाढ़ व बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिया गया और न ही गन्ने की कीमत बढ़ाई गई। किसानों ने जताया विरोध

पनियहवा: खड्डा तहसील क्षेत्र के बरवारतनपुर में भी गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। विश्वविजय सिंह के नेतृत्व में चौराहे पर गन्ना जलाया और आंदोलन की चेतावनी दी। भानु प्रताप राव, मंटू पांडेय, अनूप शर्मा, मुन्नू, नूरआलम अंसारी, राजू कुमार, वीरेंद्र भारती, पप्पू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी