असलहा दिखा लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

कुशीनगर पटहेरवा पुलिस ने बुधवार को चार शातिरों को गिरफ्तार कर असलहा दिखाकर लूटपाट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:09 PM (IST)
असलहा दिखा लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
असलहा दिखा लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

कुशीनगर: पटहेरवा पुलिस ने बुधवार को चार शातिरों को गिरफ्तार कर असलहा दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। शातिरों में एक के पास से एक नकली पिस्टल भी बरामद हुई।

एएसपी एपी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पटहेरवा पुलिस की टीम सुबह गश्त पर थी। फाजिलनगर-बघौच तिराहे पर चार संदिग्धों को देख पुलिस ने नजदीक बुलाया तो वे भागने लगे। दौड़ाकर पुलिसकर्मियों ने चारों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक के पास से नकली पिस्टल मिली। सख्ती बरतने पर चारों ने बताया कि वे असलहा दिखाकर लोगों से लूटपाट करते हैं। चारों की पहचान भीम सिंह निवासी महुअवां खुर्द, सुहेब अंसारी व मन्नू सिंह निवासी महुअवां खुर्द करमा टोला थाना तुर्कपट्टी तथा अभिषेक गुप्ता निवासी तेतरिया थाना कसया के रूप में हुई। एएसपी ने बताया कि बदमाशों से कसया व अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आई है। इससे जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में दारोगा रामनरायन दूबे, सिपाही विनोद यादव, उमाशंकर यादव शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी