कुशीनगर में सभी उत्तीर्ण,अंक जानने के लिए रहे उत्साहित

कुशीनगर में यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित होने के बाद इस बार शत-प्रतिशत छात्र पास हो गए इस बार एक लाख आठ हजार विद्यार्थी थे पंजीकृत।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM (IST)
कुशीनगर में सभी उत्तीर्ण,अंक जानने के लिए रहे उत्साहित
कुशीनगर में सभी उत्तीर्ण,अंक जानने के लिए रहे उत्साहित

कुशीनगर : उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार को 10वीं व 12वीं का परिणाम दोपहर साढ़े तीन बजे घोषित कर दिया गया। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सभी छात्रों को प्रमोट किया गया है। परीक्षा परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्त्रह्व.द्बठ्ठ या ह्वश्चह्मद्गह्यह्वद्यह्लह्य.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर देखा सकता है। इस साल जनपद में यूपी बोर्ड की 10वीं में 62 हजार 254 तथा 12वीं में 46 हजार 134 सहित एक लाख आठ हजार 388 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था।

परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा ने बताया कि 10वीं व 12वीं के सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप मूल्यांकन कर छात्रों को अंक प्रदान कर प्रमोट किया गया है। नगर के हनुमान इंटरमीडिएट कालेज में दोपहर से ही छात्र जुटने लगे। रिजल्ट घोषित होते ही खुशी से झूम उठे। 12वीं में प्रियांशु तिवारी ने 87 फीसद अंक प्राप्त कर कालेज टाप किया। 86 फीसद अंक प्राप्त कर रिया मल्ल दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं 10वीं में पूजा मल्ल ने 90, आर्यन मणि त्रिपाठी ने 89, दीपांशु त्रिपाठी ने 87, शालिनी मिश्रा ने 86 फीसद अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्रबंधक मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य शैलेंद्रदत्त शुक्ल, शिक्षक राकेश त्रिपाठी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। भारतीय इंटरमीडिएट कालेज में 12वीं में अभय श्रीवास्तव ने 89.4, आकाश गुप्ता ने 89.2, समीक्षा चौबे ने 87, संगम कुशवाहा ने 87, विशी कुशवाहा ने 86.6, रजा अब्बास ने 86.6, अजमल हुसैन ने 86.6, सौम्या सिंह ने 86, यशोव‌र्द्धन कुशवाहा ने 86.2, यशराज श्रीवास्तव ने 86, नीतिश दूबे ने 85.8, अवनीश कुशवाहा ने 85.6 फीसद अंक प्राप्त कर अपनी मेधा साबित की है।

सिगहा क्षेत्र के राजेश मणि इंटर कालेज के 10वीं के छात्र सुब्रत उपाध्याय ने 89, श्याम जायसवाल ने 88, अंजली सिंह ने 87, पूजा गोंड ने 87, खुशी गुप्ता ने 87, मृत्युंजय जायसवाल ने 87, काजल गौतम ने 86, चांदनी गौतम ने 85, सतीश कुशवाहा ने 85 फीसद अंक प्राप्त किया है। प्रबंधक संतोष मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रवीण दूबे ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खड्डा के स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज के 10वीं में प्रिस जायसवाल ने 91.83 फीसद अंक प्राप्त कर विद्यालय टाप किया है। इसी तरह मुस्कान ने 91.16, दीपरंजन गुप्ता ने 91.16, अजित यादव ने 91.16, कृति गुप्ता ने 90.50, मार्कण्डेय चौहान ने 89 फीसद अंक प्राप्त कर अपनी मेधा साबित की है। विद्यालय की 12वीं की छात्रा सादिया अफरोज ने 88.80 फीसद अंक प्राप्त कर मान बढ़ाया है। वहीं दिवाकर यादव ने 88.80, अम‌र्त्यमय मालवीय ने 87.40, सृष्टि दूबे ने 85.80, साक्षी श्रीवास्तव ने 85.60 फीसद अंक प्राप्त किया है। गांधी इंटरमीडिएट कालेज में हाईस्कूल में मधु खरवार ने 89.83, शारदा चौधरी ने 89.83 तथा 12वीं में अर्पिता तिवारी ने 87.4, प्रिया राय ने 87 फीसद अंक प्राप्त किया है। कांती देवी इंटरमीडिएट कालेज सोहरौना में हाईस्कूल की अदिती सिंह को 89, खुश्बू गोंड को 89, ममता प्रजापति को 88.83, नंदनी गोंड को 88 फीसद अंक मिला है। ज्ञानोदय इंटरमीडिएट कालेज बेलवनिया के हाईस्कूल की शालिनी गुप्ता ने 90.83, बलिराम कुशवाहा ने 89.83, अमरजीत गुप्ता ने 89.5, रुकसाना खातून ने 89.5, सिकंदर कुमार कुशवाहा ने 89, हिमांशी गुप्ता ने 88.6 तथा कलश गुप्ता ने 88.6 फीसद अंक प्राप्त कर अपनी मेधा साबित की है।

chat bot
आपका साथी