सियार के काटने से दो महिलाओं समेत आठ घायल

कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र के अहिरौली गांव में सियार ने हमला कर ग्रामीणों को घायल कर दिया गांवों में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है लोग घर से निकलने में डर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:50 PM (IST)
सियार के काटने से दो महिलाओं समेत आठ घायल
सियार के काटने से दो महिलाओं समेत आठ घायल

कुशीनगर : खड्डा थाना क्षेत्र के गांव अहिरौली में रविवार को सुबह चार बजे एक सियार ने काटकर दो महिलाओं समेत आठ लोगों को घायल कर दिया। उनका इलाज खड्डा पीएचसी व तुर्कहां सीएचसी में चल रहा है। गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है।

खड्डा थाने के अहिरौली गांव के स्कूल टोला, महुअवा टोला, खास टोला व इमली टोला में सुबह एक सियार ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। उसने पुरुषोत्तम, रमाकांत, रामनरेश, परीखन कुशवाहा, निरंजन कुशवाहा, ब्रह्मा कुमार, उर्मिला देवी, राधिका देवी आदि को काट लिया। ग्राम प्रधान गणेश कुशवाहा ने बताया कि सियार के डर से लोग सहमे हुए हैं। रेंजर बीके यादव ने बताया कि सियार को पकड़ने के लिए संभावित जगहों पर कांबिग की जा रही है। कहा कि सियार उत्पीड़क जीव की श्रेणी में आते हैं। नुकसान पहुंचाने पर इन्हें मारा जा सकता है।

बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरा चालक, गंभीर

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के तुर्कपट्टी-फाजिलनगर मार्ग पर किशुनदेवपट्टी गांव के पास रविवार को सड़क पर टहल रही महिलाओं को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया।

थानाक्षेत्र के तेजवलिया धनौजी गांव निवासी युवक अभिषेक प्रसाद की छहूं चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। वह शाम साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर बाइक से किशुनदेवपट्टी निवासी अपने बहनोई शिक्षक बृजलाल प्रसाद के घर जा रहे थे कि दुर्घटना के शिकार हो गए। मौके पर पहुंचे बहनोई एंबुलेंस से घायल को फाजिलनगर सीएचसी ले गए, वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आग से झोपड़ी जली, तीन मवेशियों की मौत

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही बुजुर्ग गांव में गुगल गुप्ता मच्छरों से पशुओं को बचाने के लिए रविवार को झोपड़ी में कूड़ा जलाए थे। देर शाम अचानक आग लग गई। झोपड़ी में बांधी गई तीन गाय झुलस कर मर गईं। गांव के लोगों ने काफी मेहनत कर आग बुझाई।

chat bot
आपका साथी