प्रत्येक विस. क्षेत्र में होगा एक पर्यटक स्थल का विकास

मुख्यमंत्री पर्यटन संव‌र्द्धन योजना के तहत प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल का विकास किया जाएगा। प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को पर्यटक स्थल का चुनाव करने का निर्देश दे दिया गया है। यह बातें उप्र पर्यटन के विशेष सचिव और उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक शिवपाल सिंह ने कही। वह शनिवार को पथिक निवास से लखनऊ प्रस्थान करने के पूर्व पत्रकारों से बात कर रहे थे। विशेष सचिव शुक्रवार को कुशीनगर में पर्यटन के विकास कार्यों का निरीक्षण करने आए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 05:59 PM (IST)
प्रत्येक विस. क्षेत्र में होगा एक पर्यटक स्थल का विकास
प्रत्येक विस. क्षेत्र में होगा एक पर्यटक स्थल का विकास

फोटो 6 पीएडी- 30

क्रासर

- जिलाधिकारियों को दिया गया स्थल चयन का निर्देश

- पर्यटन विकास के लिए स्थल आधारित प्रसाद योजना शुरू

---

जागरण संवाददाता, कुशीनगर: मुख्यमंत्री पर्यटन संव‌र्द्धन योजना के तहत प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल का विकास किया जाएगा। प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को पर्यटक स्थल का चुनाव करने का निर्देश दे दिया गया है।

यह बातें उप्र पर्यटन के विशेष सचिव और उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक शिवपाल सिंह ने कही। वह शनिवार को पथिक निवास से लखनऊ प्रस्थान करने के पूर्व पत्रकारों से बात कर रहे थे। विशेष सचिव शुक्रवार को कुशीनगर में पर्यटन के विकास कार्यों का निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्वदेश दर्शन व प्रदेश सरकार के प्रसाद योजना के तहत प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों का काफी विकास हुआ है। कुशीनगर का पर्यटन विकास स्वदेश दर्शन योजना में हुआ है। स्वदेश दर्शन योजना सर्किट से संबंधित है, जबकि प्रसाद योजना स्थल आधारित है। कुशीनगर में स्वदेश दर्शन योजना लागू है इसलिए कुशीनगर में प्रसाद योजना लागू नहीं होगा।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम में कर्मचारियों की भारी कमी है, भविष्य में और कमी आने वाली है। शासन की नीति के अनुसार आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति पर विचार होगा, उन्हें वरीयता दी जाएगी। इससे पूर्व पथिक निवास के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विशेष पर्यटन सचिव ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार के निर्देशों के अनुसार आठ जून से होटल खुलने के बाद वे अपने को सुरक्षित रखते हुए गेस्ट को सेवाएं देकर संतुष्ट रखेंगे। प्रबंधक राजेश मणि त्रिपाठी, मुमताज अली अंसारी, संजीव कुमार बंदोपाध्याय, तोप बहादुर थापा, शिवकुमार वर्मा, भगवती, वकील, साहिल, रितेश दूबे आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी