किसानों को बताया आय बढ़ाने का तरीका

खड्डा विकास खंड के मठिया गांव के टोला जयसिंह छपरा में बुधवार को किसान मेला का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालन कृषि उद्यान समेत अन्य विभागों के विशेषज्ञों ने किसानों को आय दोगुनी करने के गुर सिखाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:31 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 11:31 PM (IST)
किसानों को बताया आय बढ़ाने का तरीका
किसानों को बताया आय बढ़ाने का तरीका

कुशीनगर: खड्डा विकास खंड के मठिया गांव के टोला जयसिंह छपरा में बुधवार को किसान मेला का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालन, कृषि, उद्यान समेत अन्य विभागों के विशेषज्ञों ने किसानों को आय दोगुनी करने के गुर सिखाया।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुप्रियमय मालवीय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने को प्रतिबद्ध है। गेहूं, तिलहन व धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। तकनीकी सहायक अशोक कुमार पटेल ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन विभाग के जीतेंद्र कुमार गुप्ता ने पशुओं में बांझपन व समय-समय पर टीकाकरण की जानकारी दी।

रोशनलाल ने राजकीय कृषि भंडार की ओर से किसानों को दिए जाने वाले अनुदान के बारे में बताया। अध्यक्षता प्रधान ध्रुवनारायण यादव ने की। राजकिशोर, संतोष यादव, शंभू प्रसाद, योगेंद्र यादव, उमेश यादव, प्रधान हारुन अली, अशर्फी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी