सरकार की उपलब्धियों का बांटा पत्रक, जनसंपर्क शुरू

कुशीनगर में भाजपा ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताने का अभियान शुरू कर दिया है पहले दिन देवरिया व कुशीनगर के जिलाध्यक्ष ने लोगों को बताईं सरकार की उपलब्धियां पार्टी का यह अभियान गांधी जयंती तक चलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:01 AM (IST)
सरकार की उपलब्धियों का बांटा पत्रक, जनसंपर्क शुरू
सरकार की उपलब्धियों का बांटा पत्रक, जनसंपर्क शुरू

कुशीनगर : एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल की जयंती से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान का रविवार को भाजपा ने शुभारंभ किया। लोगों में सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक बांटा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने तमकुहीराज कस्बा में अभियान का शुभारंभ किया। घरों व दुकानों पर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक बैजनाथ मद्धेशिया, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप गुप्ता, त्रिपुरेश सिंह पटेल, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ पडरौना विधानसभा क्षेत्र के कठकुइयां मंडल के पचरुखिया गांव में जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल और जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद के साथ घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया। कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी मिश्र, विजय कुमार सोनी, जितेंद्र मद्धेशिया, नंदकिशोर जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, राजकिशोर दास, अश्वनी गुप्ता, छोटू भारती आदि मौजूद रहे। देवरिया कसया जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र ने सेमराहर्दो गांव में अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि गांधी जयंती तक सभी गांवों में कार्यकर्ता जनसंपर्क करेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। पूर्व जिला मंत्री प्रदीप पांडेय, भाजपा के कार्यालय आधुनीकीकरण के जिला सह संयोजक सर्वेश पाठक, विजय सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, विवेक जायसवाल, प्रभुनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रामकोला संवाददाता के अनुसार सांसद विजय कुमार दूबे ने रामकोला विधानसभा क्षेत्र के धुआंटीकर शक्ति केंद्र के बैरिया नंहा छपरा गांव में अभियान का शुभारंभ किया। रामकोला कस्बा के व्यापारियों व नागरिकों में भी पत्रक बांटा। राधेश्याम दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, रामदेव कुशवाहा, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विधायक ने बताई सरकार की उपलब्धियां

विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बुद्धनगरी वार्ड के सुखारीछपरा में जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि मुफ्त टीकाकरण, मुफ्त राशन, स्वच्छ भारत मिशन, एक जिला एक मेडिकल कालेज, प्रत्येक घर को बिजली, नारी शक्ति का सम्मान, बेघरों को घर, अपराध पर नकेल, जम्मू कश्मीर का भारत से एकीकरण की बदौलत आमजन का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है। दिनेश गोंड, तेज प्रताप पाठक, संतोष यादव, गणेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

पीएम ने अंत्योदय संकल्प को किया पूरा

तरयासुजान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतार कर पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाज के वंचित लोगों को मुख्य धारा में लाने का कार्य किया है। भाजपा सरकार सबका साथ और सबका विकास की बात करती है। यह बातें भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कही। वह जवहीं मलही गांव की मुसहर टोली में सिसवा नाहर मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित कर रही सरकार: डा. रमापति

सलेमगढ़ में देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वित करते हुए विकास के लिए क्रांतिकारी कदम उठा रही हैं। इससे देश आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ रहा है। वह सेवरही ब्लाक के सलेमगढ़ बाजार में भाजपा के जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ करने के बाद संक्षिप्त सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में दुकान- दुकान घूमकर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांटा। जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव, डा. प्रभुनाथ गुप्ता, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

विधायक ने बताई उपलब्धियां

हाटा में विधायक पवन केडिया के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नगर में घूमकर पत्रक बांटा और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, मंडल अध्यक्ष उदयभान कुशवाहा, मनीष रुंगटा, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी