सड़कों पर जलजमाव, आवागमन करते परेशान हो रहे लोग

जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सेवरही उपनगर में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। मुख्य मार्ग पर माल गोदाम चौराहा से सेंट्रल बैंक पुरानी पुलिस चौकी सीसी रोड होते हुए चनरी चौराहा तक सड़क पर पानी लग गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:55 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:55 PM (IST)
सड़कों पर जलजमाव, आवागमन करते परेशान हो रहे लोग
सड़कों पर जलजमाव, आवागमन करते परेशान हो रहे लोग

कुशीनगर: विकास खंड मोतीचक के गांव पुरैनी के विजयपुर चौराहे पर जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। आने-जाने में लोगों को परेशानी होती है। क्षेत्र के कई लोग यहां गिरने से घायल हो चुके हैं।

इस सड़क सक मुसहरी, बंलवनियां, राजपुर, चरगहां, पठान पट्टी, पुरैनी, सोहनपुर, सिधावें, रगड़गंज, मथौली आदि गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। क्षेत्र के कुलदीप सिंह, विनीत कुशवाहा, इकबाल अहमद, धर्मेंद्र कुशवाहा, विनय यादव, मदन कुशवाहा आदि का कहना है कि इस समस्या को लेकर यहां के लोगों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया। ब्लाक व जिला मुख्यालय पहुंच अफसरों को ज्ञापन सौंपा पर समस्या का समाधान नहीं हुआ।

जगदीशपुर बरडीहा चौराहे पर भी जलभराव के चलते नहर की पटरी टूट गई है। नहर की पटरी के रास्ते गिदहाचक व विद्यार्थी इंटर कालेज, डिग्री कालेज आना-जाना होता है। मंसूरगंज संवाददाता के अनुसार बोदरवार-मंसूरगंज, गंगराई-भलुही जाने वाली सड़क के बदहाल होने से राहगीर परेशान हैं।

सेवरही उपनगर के मुख्य मार्ग पर भी दिक्कत

जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सेवरही उपनगर में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। मुख्य मार्ग पर माल गोदाम चौराहा से सेंट्रल बैंक, पुरानी पुलिस चौकी, सीसी रोड होते हुए चनरी चौराहा तक सड़क पर पानी लग गया है। इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। पप्पू जायसवाल, रमेश ब्याहुत, अनिल नाथानी, आशीष अग्रवाल ने समस्या हल कराने की मांग की है। चेयरमैन श्याम सुंदर विश्वकर्मा ने कहा कि नाले-नालियों में ठोस अपशिष्ट डालने की मनाही है, फिर भी लोग मानते नहीं है। यही कारण है कि वह जाम हो जा रहा है। पानी का बहाव सुनिश्चत करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है।

भारी मुसीबत झेल रहे लोग

मोतीचक विकास खंड के गांव रोहुआ मच्छरगांवा में सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव से होकर गुजरने वाली यह सड़क भैंसहीं, जमुआन व खैरटवां के लिए जाती है। रात के समय लोग पानी में गिरने से घायल हो जाते हैं। पूर्व प्रधान विजय सिंह, राजेंद्र यादव, रवि कन्नौजिया, भोले गुप्ता, राहुल सिंह आदि ने समस्या के समाधान की मांग की है।

chat bot
आपका साथी