श्रद्धालुओं ने की मां कात्यायनी की पूजा

कुशीनगर शारदीय नवरात्र के छठें दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:01 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने की मां कात्यायनी की पूजा
श्रद्धालुओं ने की मां कात्यायनी की पूजा

जागरण संवाददाता, पडरौना, कुशीनगर: शारदीय नवरात्र के छठें दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा की। सुबह से ही देवी मंदिरों और शक्ति पीठों पर दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले कलश स्थापित कर सुबह-शाम घर में ही दुर्गा सप्तसती का पाठ कर रहे हैं।

नगर के बुढि़या मंदिर, प्राचीन दुर्गा मंदिर, लखरांव मंदिर, रामकोला के प्राचीन धर्मसमधा मंदिर, मदनपुर देवी मंदिर, खिरकिया मंदिर, कोट देवी मंदिर, खन्हवार मंदिर समेत जिले के सभी मंदिरों में लोगों ने दर्शन-पूजन किया। नगरीय और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान भी चल रहे हैं।

दुर्गा पूजा के लिए सजने लगे पंडाल

पडरौना: शारदीय नवरात्र में दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित करने के लिए शासन की गाइडलाइन के मुताबिक पंडाल सजने लगे हैं। शहर में कई जगहों पर पंडाल बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। कारीगर कार्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं। कई समितियों के सदस्य अपने पंडाल को आकर्षक मंदिर का रूप दे रहे हैं तो कुछ प्राकृतिक रंग देने में व्यस्त हैं। नगर से सटे सिधुआ बाजार में मां दुर्गा का पंडाल सज कर तैयार है। शहर के बुढि़या माई मंदिर के समीप भी पंडाल तैयार हो चुका है।

chat bot
आपका साथी