शिवालयों में श्रद्धा के साथ भक्तों ने किया जलाभिषेक

कुशीनगर में सावन के सोमवार को प्रातकाल से शुरू हुई आराधना रात तक चली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही पुलिस।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:56 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:56 AM (IST)
शिवालयों में श्रद्धा के साथ भक्तों ने किया जलाभिषेक
शिवालयों में श्रद्धा के साथ भक्तों ने किया जलाभिषेक

कुशीनगर : सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। महिला, पुरुष और बच्चे सभी भक्ति भाव भगवान शिव का जलाभिषेक करते देखे गए।

पडरौना नगर के प्रसिद्ध सिधुवां बाबा स्थान व कुबेरधाम में सुबह भक्तों के आने का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालु बेल पत्र, भांग, धतुरा आदि चढ़ा पारंपरिक ढंग से पूजन करते रहे। रुद्राभिषेक कर मन्नतें मांगी। कई जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस दौरान लोग शिवभक्तों की सेवा भी करते नजर आए। अनेक स्थानों पर भक्तों के लिए पीने के पानी सहित नाश्ता आदि का भी इंतजाम रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसओ संजय कुमार, उमेश कुमार, अजीत यादव, कन्हैया यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। महंत राजकुमार गिरी, विनोद गिरी, उमेश मिश्र, जनार्दन मिश्र, राजेंद्र पांडेय, राजेंद्र गिरी आदि व्यवस्था में लगे रहे। इसके अलावा करहियां शिवमंदिर, गायत्री मंदिर सहित सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। इसी तरह से हाटा क्षेत्र के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव को भांग, धतूरा, गन्ना आदि अर्पित कर मंगल कामना की। भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने व्रत रखा। उपनगर के करमहा रोड स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, महादेव छपरा स्थित शिवमंदिर, सुदामाचक स्थित शिवालय, ढाढा स्थित शिवमंदिर, सुकरौली स्थित शिवालय, सेंदुआर स्थित शिवालय आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। हर हर महादेव के नारों से शिवालय गूंजते रहे।

सूर्य मंदिर में कराए जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण

कुशीनगर के पर्यटन सूचना अधिकारी राजेश कुमार भारती ने ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री संव‌र्द्धन योजना से हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मानक के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।

रविवार की शाम निरीक्षण के बाद पर्यटन सूचना अधिकारी ने कहा कि यह मंदिर पर्यटन की ²ष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए इसका विकास नितांत आवश्यक है। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा की संस्तुति पर मुख्यमंत्री पर्यटन संव‌र्द्धन योजना के तहत विकास कार्य कराया जा रहा है। साथ ही आगे भी इसके विकास के लिए जो बन पड़ेगा पर्यटन विभाग करेगा। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया। विनय राय, धनंजय राय, राकेश जायसवाल, दिनेश तिवारी, अमित मिश्रा, शैलेंद्र कुमार तिवारी, बिटटू शाही, संतोष गोंड़ आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी