पशु-पक्षियों के लिए संजीवनी है देऊरवा का तालाब

कुशीनगर के कप्तानगंज के देऊरवा गांव का तालाब गर्मी के इस मौसम में भी पानी से भरा है यदि इसका सौंदर्यीकरण करा दिया जाए तो यहां का आकर्षण बढ़ जाएगा और जलसंरक्षण भी होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 01:00 AM (IST)
पशु-पक्षियों के लिए संजीवनी है देऊरवा का तालाब
पशु-पक्षियों के लिए संजीवनी है देऊरवा का तालाब

कुशीनगर : प्रचंड गर्मी में कप्तानगंज ब्लाक के देऊरवा गांव का तालाब बेजुबानों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। इस इलाके के जंगली पशु-पक्षी यहां अपनी प्यास बुझाते हैं। तालाब के किनारे स्थित पेड़ों की छाया लोगों को सुकून देती है। वैसे तो वर्षभर इस तालाब में पानी रहता है, यदि तालाब की खोदाई कराकर घाट का सौंदर्यीकरण करा दिया जाए तो यहां का आकर्षण बढ़ जाएगा तथा अधिक मात्रा में जल का संरक्षण हो सकेगा।

गांव के महेंद्र कुमार व महेश यादव कहते हैं कि कभी यहां पर्याप्त पानी रहता था। संरक्षण के अभाव में यह बदहाल होता जा रहा है। चबूतरे का वजूद समाप्त हो रहा है। ग्राम पंचायत व ब्लाक के अधिकारियों को चाहिए कि इसकी खोदाई करा कर सिल्ट निकलवा दें। करीब 10 साल पहले जब तालाब का निर्माण हुआ था तो इसकी सुंदरता देखते बनती थी। चारो तरफ लगाए गए पौधे अब पेड़ बन गए हैं। रख-रखाव के लिए बस थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। यदि इसकी उपेक्षा हुई तो न सिर्फ तालाब सूख जाएगा बल्कि आसपास का भूमिगत जलस्तर भी नीचे चला जाएगा। एसडीएम देशदीपक सिंह का कहना है कि तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। गांवों के तालाब व पोखरों के संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर ही प्रयास किया जाना चाहिए, इसमें आमजन की भूमिका सबसे अधिक होनी चाहिए।

रेलिग विहीन पुलिया, खतरे की आशंका

नगर पालिका हाटा के गोपालनगर वार्ड के मोतीपाकड़ कविलसहा में देवरिया माइनर पर स्थित पुल की रेलिग टूटी हुई है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

यहां पर जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी विद्यालय हैं। प्रतिदिन बच्चों को इससे होकर गुजरना पड़ता है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग भी आवागमन करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई बार छोटे छोटे बच्चे यहां गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय निवासी श्रीनाथ यादव, लालबाबू यादव, कृष्णा गुप्ता, रामचन्द्र यादव, अनिरुद्ध गुप्ता, अखिलेश्वर शर्मा, अशोक यादव, संजय दूबे आदि ने रेलिग शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी