फाजिलनगर फोरलेन पर अंडर पास बनाने की मांग

व्यापारमंडल के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार के बीच से होकर गुजरने वाली फोरलेन पर बघौच मोड़ चौराहे पर अंडरपास नहीं होने से आए दिन दुर्घटना होती है। जनहित के लिए अंडरपास बनवाने के लिए पत्रक सौंपा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:42 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:42 PM (IST)
फाजिलनगर फोरलेन पर अंडर पास बनाने की मांग
फाजिलनगर फोरलेन पर अंडर पास बनाने की मांग

कुशीनगर:उप नगर के बघौच मोड़ फोरलेन पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अंडरपास बनवाने की मांग उठी है। सड़क पार करने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंडरपास बनवाने को लेकर व्यापारियों व प्रबुद्ध वर्ग के लोग क्षेत्रीय सांसद को पत्रक सौंपेंगे।

व्यापारमंडल के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार के बीच से होकर गुजरने वाली फोरलेन पर बघौच मोड़ चौराहे पर अंडरपास नहीं होने से आए दिन दुर्घटना होती है। जनहित के लिए अंडरपास बनवाने के लिए पत्रक सौंपा जाएगा। तुर्कपट्टी डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. संजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि बघौच चौराहे पर अंडरपास बन जाने से दुर्घटना पर रोक लगेगी। लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इनकी जा चुकी है जान

किशुनदास पट्टी के पूर्व प्रधान केदार राय, बनकटा बाजार के पूर्व प्रधान रामदरश वर्मा, बैरागी पट्टी के मैनेजर प्रसाद, पिपरा रज्जब के सब्जी विक्रेता मुल्ला, बिहार के गंगा छापर निवासी दंपती सहित अन्य लोगों की मौत बघौच मोड़ चौराहे पर मार्ग दुर्घटना में हो चुकी है। अंडरपास या ओवरब्रिज बनवाने के लिए एनएचएआइ के अधिकारियों से मिलकर पत्र दिया हूं। अधिकारियों से अंडरपास बनवाने के लिए बातचीत हो चुकी है। आश्वासन भी मिला है। शीघ्र कुछ सकारात्मक कदम उठाने की उम्मीद है।

- गंगा सिंह कुशवाहा, विधायक फाजिलनगर - बघौच मोड़ फोरलेन फाजिलनगर में अंडरपास या ओवरब्रिज निर्माण के लिए मेरे स्तर से शासन के संज्ञान में लाया गया है। इसके लिए सकारात्मक प्रयास भी चल रहा है। शीघ्र सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। समस्या का समाधान होगा।

-डा. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद, देवरिया

chat bot
आपका साथी