योगेन्द्र मोहन जी का निधन अपूरणीय क्षति

कुशीनगर में दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन के निधन पर सांसद व विधायकों ने जताया शोक बताया एक युग का अंत सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि जागरण को सतत नई ऊंचाई देते रहे पूर्व चेयरमैन।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 01:07 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:07 AM (IST)
योगेन्द्र मोहन जी का निधन अपूरणीय क्षति
योगेन्द्र मोहन जी का निधन अपूरणीय क्षति

कुशीनगर : दैनिक जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन गुप्त जी का निधन अखबारी जगत, साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। समाजहित में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह बातें जन प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शनिवार को शोक संदेश में कहीं।

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि उन्होंने जागरण अखबार को सतत नई दिशा देने का कार्य किया। अखबारी मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। जागरण समूह द्वारा स्कूलों के माध्यम से किए जा रहे शैक्षणिक कार्य में भी अपनी महती भूमिका निभाई। अपने इस योगदान के जरिये वह सदैव जीवंत बने रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐसे विरले लोगों का गोलोकवासी होना समाज में एक ऐसी रिक्तता खड़ा कर जाता है जो कभी भर ही नहीं पाता। योगेन्द्र मोहन गुप्त जी का निधन अपूरणीय क्षति है।

कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि वे निष्पक्ष पत्रकार के साथ समाज के बारे में गहरी सोच रखने वाले विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनका जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है।

हाटा के विधायक पवन केडिया ने कहा कि समाज में ऐसे लोग अपने कृतित्व के जरिये सदैव जीवंत रहते हैं। उनका निधन सबको शोकाकुल कर गया। खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि योगेन्द्र मोहन जी ने निष्पक्ष व जनकल्यणकारी अखबारी मूल्यों की स्थापना करने का कार्य किया। उसे समाज कभी भूल नहीं सकता है।

फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि योगेन्द्र मोहन जी का निधन एक गहरी रिक्तता खड़ी कर दिया है। इसे भरना आसान नहीं है। तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि समाज के चौथे स्तंभ के रूप में दैनिक जागरण को सशक्त रूप में खड़ा करने में योगेन्द्र मोहन गुप्त जी का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए समाज उनका ऋणी है। रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि जागरण के चेयरमैन योगेन्द्र मोहन जी का निधन बेशक एक अपूरणीय क्षति है। इस समाचार से गहरा दुख पहुंचा है।

chat bot
आपका साथी