कुशीनगर में पेड़ से लटका मिला गायब युवक का शव

कुशीनगर के खड्डा थाने के निकट हुई घटना में सीमा को लेकर उलझी रही सोहगीबरवा पुलिस वन विभाग के हस्तक्षेप के बाद हुई थाना क्षेत्र की पुष्टि।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:14 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:14 AM (IST)
कुशीनगर में पेड़ से लटका मिला गायब युवक का शव
कुशीनगर में पेड़ से लटका मिला गायब युवक का शव

कुशीनगर: खड्डा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव का युवक स्वजन से विवाद कर बुधवार की शाम घर से निकला था, गुरुवार को उसका शव सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के जंगल में एक पेड़ की डाली से लटका मिला। जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गए लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सोहगीबरवा पुलिस कुछ देर तक थाने की सीमा को लेकर उलझी रही। वन विभाग के हस्तक्षेप के बाद सोहगीबरवा पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के पिता सुखल ने बताया कि मामूली बात को लेकर पुत्र अशोक से घर के लोगों से विवाद हुआ था। उसके बाद बिना किसी को बताए ही वह घर से निकल गया। रात होने पर वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह लोगों से जानकारी मिली कि सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के जंगल में युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंचकर देखा तो शव अशोक का था। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता के मुताबिक पारिवारिक कलह की वजह से अशोक ने जान दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

किशोरी बरामद, जेल गया आरोपित

तुर्कपट्टी थाना के एक गांव से दो दिन पूर्व भगाई गई किशोरी व आरोपित युवक को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

क्षेत्र के एक गांव से मधुरिया निवासी जैनुद्दीन अंसारी दूसरे समुदाय की 14 वर्षीय किशोरी को मंगलवार की शाम को भगा ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई। चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बुधवार को दोनों को कसया थाना के बरवा जंगल स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से बरामद कर लिया।

chat bot
आपका साथी