विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

पावानगर महावीर इंटर कालेज में सोमवार को जनपद स्तरीय 27 वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी में जिले के 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की 21 टीमों ने प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 11:44 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:05 AM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

कुशीनगर: पावानगर महावीर इंटर कालेज में सोमवार को जनपद स्तरीय 27 वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी में जिले के 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की 21 टीमों ने प्रतिभाग किया।

सीनियर व जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, पर्यावरण, नए तकनीकी पर आधारित प्रदर्शनी लगाकर उसकी वैज्ञानिक विधि को समझाया। प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग से पीएनएम इंटर कालेज फाजिलनगर की छात्रा नेहा सिंह व पीयूष सिंह की टीम को प्रथम व द्वितीय स्थान तथा किसान इंटर कालेज साखोपार के अजय पटेल व अंकित गौंड की टीम को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में इंटर कालेज साखोपार को राहुल सोनी व प्रिस गौंड की टीम को प्रथम व द्वितीय तथा किसान इंटर कालेज के सुमित प्रताप कुशवाहा की टीम को तृतीय स्थान मिला। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि बच्चे अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें, तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए तकनीक का सहारा लेना पड़ता है। शिक्षक नेता जगदीश पांडेय, राजकीय इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. गीता यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष तारा प्रसाद सिंह, शकुंतला त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, राधेश्याम पांडेय, रामबृक्ष गिरि, महेंद्र उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. अक्षयबर पांडेय व संचालन नंदा पांडेय ने किया। निर्णायक अरविद कुमार राय, भूपेंद्र कुमार पांडेय, दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, यशवंत सिंह, देवेंद्र राय, पवन कुमार, शैलेश कुमार त्रिपाठी रहे।

chat bot
आपका साथी