अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव तक जाएगी पक्की सड़क

दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत विजयपुर उत्तर पट्टी का ऐतिहासिक महत्व है। इस गांव के पश्चिम टोला निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मोहित खटिक ने कई बार अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे लेकिन अब तक इस गांव का दुर्भाग्य रहा कि मुख्य मार्ग कच्चा था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 06:12 AM (IST)
अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव तक जाएगी पक्की सड़क
अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गांव तक जाएगी पक्की सड़क

कुशीनगर : दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत विजयपुर उत्तर पट्टी का ऐतिहासिक महत्व है। इस गांव के पश्चिम टोला निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मोहित खटिक ने कई बार अंग्रेजों के दांत खट्टे किए थे, लेकिन अब तक इस गांव का दुर्भाग्य रहा कि मुख्य मार्ग कच्चा था। दैनिक जागरण ने सेनानी के गांव पर उपेक्षा की चादर, सड़क पिच कराने की मांग, विजयपुर- इन्दर पट्टी मार्ग बदहाल बढ़ी परेशानी आदि शीर्षकों से खबरें प्रकाशित की तो हनुमान सेना के पूर्वांचल मुख्य प्रभारी डॉ. विनोद यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने इसकी सुध ली और जिला योजना में उक्त सड़क निर्माण हेतु पत्र लिखा। कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता एसके श्रीवास्तव व अवर अभियंता सुरेश कुमार ने 24 फरवरी 2020 के शासनादेश के हवाले से बताया कि 1.5 किमी लंबाई की उक्त प्रस्तावित सड़क गुरवलिया दुदही मुख्य मार्ग के किमी तीन से शुरू होकर विजयपुर उत्तर पट्टी होते हुए चाफ नहर शाखा और झरही नदी को पार कर इन्नर पट्टी को जोड़ती है। निर्माण की अनुमानित लागत 98.9 लाख स्वीकृत हुई है। इसके सापेक्ष शासन ने 14.59 लाख अवमुक्त भी कर दी है। मार्च से निर्माण शुरू हो जाएगा।

ग्रामीण भगवती दत्त मिश्र, बन्धु प्रसाद, अभिराम गुप्ता, विद्यानंद पांडेय, रामदास प्रसाद, सुकदेव प्रसाद, अनिल पांडेय, डा. शंभू मिश्र, सितेंद्र मिश्र, मणिशंकर मिश्र आदि ने इसके लिए दैनिक जागरण के प्रति धन्यवाद दिया है।

chat bot
आपका साथी