कुशीनगर में बारिश से धान की फसल को नुकसान

कुशीनगर में एक सप्ताह के बाद हुई बारिश से धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है अगैती प्रजाति की फसल पानी में डूब गई है अब उसकी कटाई काफी मुश्किल हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:27 PM (IST)
कुशीनगर में बारिश से धान की फसल को नुकसान
कुशीनगर में बारिश से धान की फसल को नुकसान

कुशीनगर : एक सप्ताह से अच्छी धूप के बीच धान की अगेती प्रजाति की कटाई शुरू हो गई थी। रविवार की सुबह मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। रुक-रुक कर तेज हवा के साथ दिन में हुई बारिश से धान की फसल गिर गई है। खेतों में जलभराव की वजह से किसान चितित हैं। जिनके धान कट चुके हैं, भीगने की वजह से मड़ाई नहीं हो पाएगी।

पुरंदर छपरा के संजय राय व पारसनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि अत्यधिक बारिश की वजह से गन्ने की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है। अब तेज हवा व बारिश ने धान की फसल पर कहर ढा दिया है। तैयार फसल खेतों में गिर गई है, पूंजी बचानी मुश्किल होगी। नौका टोला के रोहित का कहना है कि कर्ज लेकर किसी तरह इस साल खेती की थी। तेज हवा के साथ बारिश से धान की फसल खेत में ही गिर गई है। धर्मपुर के शैलेश तिवारी का कहना है कि बारिश ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।

अंडरपास में भरा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विकास खंड दुदही के विशुनपुरा बहपुरवा मार्ग पर रेलवे क्रासिग पर बने अंडरपास पर पानी लगने से परेशान ग्रामीणों ने युवा नेता अनुराग राय के नेतृत्व में पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास जब से बना है, तब से जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बहपुरवा से एक किमी विशुनपुरा थाना की दूरी आठ किमी घूम कर जाना पड़ता है। विनोद भारती, तूफानी कुशवाहा, गनेश गुप्ता, शंकर कुशवाहा, जवाहर, आंगनू गुप्ता, गमला गुप्ता, छठ्ठु कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, पिटू कुशवाहा सहित महिलाएं भी शामिल रही।

chat bot
आपका साथी