कुशीनगर में केंद्रों पर रही भीड़, 15965 को लगा टीका

कुशीनगर में टीकाकरण के दौरान 13043 को प्रथम व 2922 को दी गई द्वितीय डोज अधिकारियों ने दी टीकाकरण में लापरवाही न बरतने की सलाह।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 12:46 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 12:46 AM (IST)
कुशीनगर में केंद्रों पर रही भीड़, 15965 को लगा टीका
कुशीनगर में केंद्रों पर रही भीड़, 15965 को लगा टीका

कुशीनगर : कोरोना संक्रमण को देखते हुए आमजन में टीकाकरण को लेकर जागरूकता आने लगी है। उत्साहित लोग अपने नजदीकी केंद्रों पर खुद जाकर टीका लगवा रहे हैं। यही कारण है कि जिले में तीसरी बार शुक्रवार को लक्ष्य से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दिन 15965 लोगों को टीका लगा। इसके पहले दो बार 14 हजार व 20 हजार से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं।

जनपद के 62 वैक्सीनेशन केंद्रों पर लक्ष्य 12000 के सापेक्ष कुल 15965 लोगों को टीका लगा। इन केंद्रों पर 13043 को प्रथम व 2922 को द्वितीय डोज दी गई। 18 प्लस में 5989 को प्रथम डोज व 1357 को द्वितीय डोज, 45 वर्ष अधिक आयु वर्ग में 568 को प्रथम डोज व 1069 को दूसरी डोज लगी तो कलस्टर अप्रोच में टीकाकरण की स्थिति 18 प्लस में 5849 को प्रथम व 94 को द्वितीय डोज, 45 प्लस में 379 को प्रथम व 311 को द्वितीय डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय गुप्ता ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए आमजन से आह्वान किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि नजदीकी केंद्र पर टीका लगवाएं।

आज भी होगा टीकाकरण

सहायक शोध अधिकारी विनोद शाह ने बताया कि शनिवार को सभी केंद्रों पर टीकाकरण होगा।

एक और संक्रमित मिला, दो लोग हुए स्वस्थ

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को एक नया संक्रमित मिलने से जिले में पाजिटिव मरीजों की संख्या तीन हो गई है। नया संक्रमित व्यक्ति पडरौना का निवासी है। स्वस्थ होने के बाद दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

सीएमओ डा.सुरेश पटारिया ने बताया कि अब तक कुल 15584 संक्रमितों में से 15355 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मई 2020 से अब तक पाजिटिविटी रेट 1.91 फीसद व रिकवरी रेट 98.53 फीसद है। मृत्युदर 1.45 फीसद पर स्थिर है। उन्होंने बताया कि जिस गांव में संक्रमित व्यक्ति मिला है वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। कांटेक्ट ट्रेसिग व ट्रीटमेंट पर जोर दिया जा रहा है। कोविड गाइड लाइन का सभी लोग अवश्य पालन करें, तभी इससे बचाव हो सकेगा। भीड़भाड़ में जाने से परहेज करें। आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें। घर लौटने पर साबुन से जरूर हाथ धोएं। लोग बाजार में निकलने पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क अवश्य लगाएं।

chat bot
आपका साथी