ताजिया जुलूस विवाद में चले ईट-पत्थर, एक दर्जन घायल

कसया में मोहर्रम त्योहार पुलिस व प्रशासन एवं शांतिप्रिय लोगों के लिए ठीक नहीं रहा। थाना क्षेत्र के गांव कुरहवां व डिघवा बुजुर्ग में समझौता के विपरीत ताजिया जुलूस निकाले जाने को लेकर दोनों वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। ईंट-पत्थर चलने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर तत्परता बरतते हुए डीएम डॉ. अनिल कुमार ¨सह व एसपी अशोक कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और निर्देश दिया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 12:21 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 12:21 AM (IST)
ताजिया जुलूस विवाद में चले ईट-पत्थर, एक दर्जन घायल
ताजिया जुलूस विवाद में चले ईट-पत्थर, एक दर्जन घायल

कुशीनगर : कसया में मोहर्रम त्योहार पुलिस व प्रशासन एवं शांतिप्रिय लोगों के लिए ठीक नहीं रहा। थाना क्षेत्र के गांव कुरहवां व डिघवा बुजुर्ग में समझौता के विपरीत ताजिया जुलूस निकाले जाने को लेकर दोनों वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए। ईंट-पत्थर चलने से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर तत्परता बरतते हुए डीएम डॉ. अनिल कुमार ¨सह व एसपी अशोक कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और निर्देश दिया। कसया में एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर रहे एक पुलिस कर्मी की पिटाई कर दी। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कैफुल अली मजनू भी बीच बचाव करने गए तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की हुई। पूरे दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विवादों को सुलझाने के लिए दौड़ते रहे। इन सभी घटनाओं में पुलिस की कमी उजागर हुई। विवाद का पूर्व से जानकारी होने के बाद भी समय से पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात नहीं करना परेशानी का सबब बन गया। सोहसा मठिया प्रतिनिधि के अनुसार कुरहवां में ताजिया व मूर्ति जुलूस के रास्ते को लेकर पूर्व में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है। इस वर्ष भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में पहुंच कर उसी के अनुरूप जुलूस निकालने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके सुबह समझौते के विपरीत कुछ लोग ताजिया गांव में घुमा रहे थे। इस पर एक महिला ने विरोध किया तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चला। एक तरफ से रूबी, राजेंद्र, मुन्नी, पवन, विनोद व दूसरे तरफ से लियाकत, मैनुद्दीन, सबरुन सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी ने जानकारी प्राप्त की और एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, सीओ ओमपाल ¨सह एवं एसओ शैलेश कुमार ¨सह को आवश्यक निर्देश दिया। बहरहाल भारी पुलिस फोर्स के बीच ताजिया कर्बला पर पहुंचा कर पुलिस ने राहत की सांस ली। कुशीनगर संवाददाता के अनुसार डिघवा बुजुर्ग गांव में भी नए रास्ते से ताजिया ले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मार्ग में पड़ रहे बृजकिशुन कुशवाहा के बेल के पेड़ को काटने का प्रयास हुआ तो दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। किसी तरह विवाद शांत हुआ। कसया में गोला बाजार चौराहा पर करतब दिखाने के दौरान दो अखाड़ों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद नेशनल हाइवे चौकी के सिपाही मनोज कुमार पहुंचे तो कुछ युवकों ने उन्हें दौड़ा कर पिट दिया। विवाद बढ़ता देखकर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि कैफुल बीच बचाव के लिए बढ़े तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की हुई। इसी तरह थाना क्षेत्र के घेरा चौराहा पर जिगना व बाबू टोला के खिलाड़ी पहले करतब दिखाने को लेकर आमने-सामने हो गए। आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

------

नए विवाद की पड़ गई नीव

कसया, कुशीनगर : कुरहवां में मोहर्रम जुलूस को कर्बला पहुंचा कर छुट्टी पाने की जल्दबाजी में आज ताजा विवाद तो जैसे-तैसे निपट गया, लेकिन आगे के लिए नए विवाद की नीव पड़ गई। यह गांव मोहर्रम व दुर्गा पूजा को लेकर काफी संवेदनशील है। पिछले कई वर्षों से यहां विवाद होता रहा है। बीते वर्ष दोनों समुदाय के बीच समझौता हुआ कि गांव में न तो ताजिया घुमेगी और न ही मूर्ति जुलूस। आज विवाद खड़ा होने पर ताजिया को प्रशासन ने परंपरागत रास्ते से न ले जाकर एक नए रास्ते से कर्बला पहुंचाया। इस पर दूसरे पक्ष के लोग उग्र हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के सामने दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति जुलूस गांव में घुमाने की बात कही तो अधिकारियों ने तत्काल स्वीकृति देकर एक नए विवाद की नींव रख दी।

chat bot
आपका साथी