पोषण अभियान की सफलता की जिम्मेदारी सबकी : विधायक

पोषण अभियान की सफलता की जिम्मेदारी सभी की है। बचों एवं महिलाओं के लिए फल व भोजन में हरी सब्जियों का प्रयोग जरूरी है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार पोषण अभियान को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:42 PM (IST)
पोषण अभियान की  सफलता की जिम्मेदारी सबकी : विधायक
पोषण अभियान की सफलता की जिम्मेदारी सबकी : विधायक

कुशीनगर: पोषण अभियान की सफलता की जिम्मेदारी सभी की है। बच्चों एवं महिलाओं के लिए फल व भोजन में हरी सब्जियों का प्रयोग जरूरी है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार पोषण अभियान को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

यह बातें कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया करनपट्टी परिसर में पोषण अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कही। विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए स्वयं उचित प्रबंध किया जाना चाहिए। दूध, दही, फल व हरी सब्जियों के सेवन से ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और कोरोना जैसी महामारी से निपटने में सक्षम होंगे। उन्होंने किसानों से फल और सब्जियों के उत्पादन के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से सलाह लेने की भी बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। केंद्र प्रभारी डॉ. अशोक राय व विकास सिंह ने केंद्र की नीतियों से अवगत कराया। गन्ना शोध संस्थान के प्रभारी डॉ. वाईपी भारती, डॉ. टीएन राय, डॉ. अंजली साहू, स्वाती स्वयंप्रभा प्रधान, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. राजीव कुमार, प्रधान स्वाती स्वयंप्रभा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी