पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

कुशीनगर के फाजिलनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस व मोटरसाइकिल को ठेला पर लाद कर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:17 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:17 AM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

कुशीनगर: पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार वृद्धि के विरोध में मंगलवार को फाजिलनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस व मोटर साइकिल को ठेला पर लादकर उपनगर के सभी मार्गों पर भ्रमण कर विरोध जताया। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता त्रस्त है।

इरफान खुर्शीद ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाले देश में महंगाई चरम पर है। मनोज सिंह, अशोक सिंह, पलटन यादव आदि ने भी देश में हो रहे महंगाई का विरोध करते हुए सरकार को कोसा। राजन, जुनेद आलम, सैफ पठान, मंटू यादव, आरीफ शेख, रमावती चौबे, सुहेल सिद्दीकी, पवन कुशवाहा, ग्यासुदीन शाह, विनीत शाह, रामसुभग सिंह, शहबाज खान, अरविद यादव, अरबाज आलम अदि उपस्थित रहे।

कोर्ट के आदेश का करना होगा अनुपालन

खड्डा तहसील क्षेत्र के धनौजी गांव में नट समुदाय के लोगों को एक भू-खंड पर प्रशासन की ओर से पट्टा आवंटित किया गया है। पट्टाधारक उस भूमि पर काबिज भी हैं। उस भू-खंड को एक व्यक्ति अपनी काश्तकारी की भूमि बताकर खाली कराने की मांग कर रहा है।

मामले को लेकर कुछ लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर भूमि को अवैध तरीके से बेचने का आरोप लगाया था। यह मामला जिलाधिकारी के समक्ष भी उठ चुका है। एसडीएम अरविद कुमार मंगलवार को गांव में पहुंच विवादित स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि हाईकोट के आदेश का अनुपालन करने के लिए यथास्थिति कायम रखें। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों से कहा कि मेरे कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करें। एसडीएम ने बताया की धनौजी गांव की विवादित भूमि पर कोर्ट ने स्थगन आदेश पारित किया है। दोनों पक्ष से साक्ष्य दिखाने को कहा गया है। मामले का निस्तारण होने तक यथास्थिति कायम रहेगी।

chat bot
आपका साथी