सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांट मांगा जनसमर्थन

गन्ने की फसल सूखने के कारण बर्बाद हुए किसानों को सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सपा नेता राजेश प्रताप उर्फ बंटी राव ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी को सौंपा। कहा कि अतिवृष्टि और रेडराट रोग लगने से जिले में गन्ना किसानों को भारी क्षति हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:52 PM (IST)
सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांट मांगा जनसमर्थन
सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांट मांगा जनसमर्थन

कुशीनगर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से महात्मा गांधी की जयंती तक भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के क्रम में सोमवार को पूर्व चेयरमैन डा. नीलेश मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ खड्डा विधानसभा क्षेत्र के सिसवा गोपाल में सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांटा। बूथ संख्या 21 से जुड़े लोगों के घर जाकर सरकार के साढे़ चार वर्ष की उपलब्धियां बताई और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपराध नियंत्रण, कुशीनगर में मेडिकल कालेज, गोरखपुर में फर्टिलाइजर, चीनी मिलों का जीर्णोद्धार, महिलाओं व किसानों के लिए निरंतर कार्य किया है। शक्ति केंद्र प्रमुख सुधीर दूबे, बूथ अध्यक्ष शिवनाथ गिरि, अवधेश दूबे, रामचंद्र जायसवाल, गोविद आदि मौजूद रहे।

---

भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग खुशहाल

पिपरा मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार के नेतृत्व में शक्ति केंद्र अकबरपुर, मिश्रौली से जुड़े गांवों में मंडल उपाध्यक्ष अनिल राय, राजेश शर्मा, सुभाष कुशवाहा, पंकज कुमार ने घर-घर पहुंचकर पत्रक बांटा और सरकार की उपलब्धियां बताई। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुज शुक्ला, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 40 लाख से अधिक व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 90255 आवासों का निर्माण कराकर गरीबों को छत मुहैया कराई गई है। धनंजय तिवारी ने कहा कि प्रदेश ने सभी राजस्व गांवों एवं मजरों तक बिजली पहुंचाई गई है।

गन्ना किसानों को मुआवजा की मांग, सौंपा ज्ञापन

गन्ने की फसल सूखने के कारण बर्बाद हुए किसानों को सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सपा नेता राजेश प्रताप उर्फ बंटी राव ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी को सौंपा। कहा कि अतिवृष्टि और रेडराट रोग लगने से जिले में गन्ना किसानों को भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि झूठे वादे और जुमलों के सहारे केंद्र और प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार को किसानों की सही दशा दिखाई नहीं दे रही। समाजवादी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। गन्ना किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए पार्टी लड़ाई लड़ेगी।

जिला पंचायत सदस्य शैलेश प्रताप सिंह, सिकंदर आलम, प्रदीप सिंह सैंथवार, शमशाद सोनू, राकेश सिंह, अजय प्रताप यादव, मोनू तिवारी, मकसूदन कुशवाहा, विवेक सिंह, संजय राव, अनिल कुमार राना आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी