अराजक तत्वों ने सामुदायिक शौचालय में की तोड़फोड़

कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाने के छहूं गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए गांव के सार्वजनिक शौचालय में तोड़फोड़ कर दी मामले में प्रधान व बीडीसी ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:31 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:31 AM (IST)
अराजक तत्वों ने सामुदायिक शौचालय में की तोड़फोड़
अराजक तत्वों ने सामुदायिक शौचालय में की तोड़फोड़

कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना के गांव छहूं में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सामुदायिक शौचालय को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) ने पुलिस को नामजद तहरीर दी।

गांव के लोगों का कहना है कि गुरुवार की शाम तक शौचालय दुरुस्त था। रात में अराजक तत्वों ने पानी की टंकी, जलापूर्ति पाइप लाइन, टोटी आदि उखाड़कर पूरा सिस्टम ही ध्वस्त कर दिया। ग्राम प्रधान रानी यादव ने बताया कि सामुदायिक शौचालय क्षतिग्रस्त करने वाले गांव के ही लोग हैं। उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। नामजद तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष आनंद गुप्त ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बसहिया में छापेमारी, वध के लिए बांधे गए चार गोवंश बरामद

पडरौना सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार तड़के बसहिया गांव में छापेमारी कर गन्ने के खेत में वध के लिए बांधे गए चार गोवंश बरामद किए। पशु काटने की तैयारी करने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपितों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने तस्करों पर गैंगस्टर लगाने का निर्देश दिया है।

कोतवाल अनुज कुमार सिंह तड़के चार बजे टीम के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि बसहिया में गाय काटने की तैयारी चल रही है। पुलिस टीम तत्काल गांव में पहुंची। तलाशी के दौरान गांव के समीप एक गन्ने के खेत में तीन गाय व एक बछड़ा बंधे मिले। मौके से धारदार हथियार भी मिला। पुलिस गोवंश तथा बरामद हथियार को सिधुआ चौकी ले आई। मामले में छोटू, असरफ, शमशाद व गुलाबद्दीन निवासी बसहिया बनवीरपुर के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि चारों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। साथ ही इन पर घोषित इनाम की धनराशि बढ़ाने के लिए भी लिखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी