एसएचओ सहित कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक ने एसएचओ एसओ समेत दारोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला एसओ कुबेरस्थान व सेवरही का हुआ है गैर जनपद स्थानांतरण।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:38 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:31 AM (IST)
एसएचओ सहित कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
एसएचओ सहित कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

कुशीनगर :एसपी सचिन्द्र पटेल ने एसएचओ, एसओ सहित एक दर्जन उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। नई व्यवस्था में शिकायत प्रकोष्ठ में रहे निरीक्षक अनिल उपाध्याय को विशुनपुरा तथा एसएचओ अहिरौली बाजार रहे संजय कुमार सिंह को कप्तानगंज का प्रभार सौंपा गया है। एसओ कुबेरस्थान व सेवरही का स्थानांतरण गैर जनपद हुआ है, जल्द ही इन्हें नई तैनाती स्थल के लिए रिलीव कर दिया जाएगा।

एसपी कार्यालय के अनुसार निरीक्षक गोपाल पांडेय प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज से पुलिस लाइन, निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना अहिरौली से प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज, निरीक्षक अनिल उपाध्याय शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा, निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार, उपनिरीक्षक संजय कुमार विशुनपुरा से थानाध्यक्ष कुबेरस्थान, उपनिरीक्षक उमेश कुमार थानाध्यक्ष कुबेरस्थान से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र चौकी बहादुरपुर से थानाध्यक्ष सेवरही, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार चतुर्वेदी थानाध्यक्ष सेवरही से पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक रेखा देवी तमकुहीराज से थानाध्यक्ष महिला थाना, उपनिरीक्षक विशाल कुमार सिंह रामकोला से एसएसआई कप्तानगंज, उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह थाना तरयासुजान से चौकी प्रभारी रवींद्रनगर, उपनिरीक्षक परमात्मा सिंह थाना नेबुआ-नौरंगिया से थाना पटहेरवा व उपनिरीक्षक रामनरायन दुबे रामकोला से थाना नेबुआ-नौरंगिया भेजे गए हैं। एसपी ने बताया कि तबादले मजबूत कानून व्यवस्था के ²ष्टिगत किए गए हैं।

मतदाता सूची के लिगानुपात पर आयोग सख्त

मतदाता सूची में लिगानुपात को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त हुआ है। जेंडर रेशियो दुरूस्त करने का कड़ा निर्देश मिलने के बाद प्रशासन मतदाता सूची के निरंतर पुनरीक्षण अभियान में जुटा हुआ है।

कसया के तहसीलदार मंधाता सिंह ने टेकुआटार न्याय पंचायत के आधा दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ से प्रगति जानी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी भी गांव अथवा बूथ की मतदाता सूची में 1000 पुरुषों के मुकाबले 955 महिला मतदाताओं का नाम दर्ज होना आवश्यक है। जिला प्रशासन की सूची में लगभग हर गांव में अनुपात ध्वस्त देख आयोग ने मतदाता सूची को ठीक करने का कड़ा आदेश दिया है। तहसीलदार सिंह ने बताया कि कसया तहसील कुशीनगर विधान सभा क्षेत्र में कुल 410 बूथ हैं। लगभग सब पर लिगानुपात का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शीघ्र ही नई सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी