कोर्ट के आदेश पर सात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का मुकदमा

कुशीनगर के पटहेरवा थाने के पिताम्बरपुर बाढ़ू चौराहा के सात लोगों को पर शादी के दिन गांव में आई बरात के साथ मारपीट करने तथा कन्या पक्ष के घर में घुस कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:10 PM (IST)
कोर्ट के आदेश पर सात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का मुकदमा
कोर्ट के आदेश पर सात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का मुकदमा

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिताम्बरपुर बाढ़ू चौराहा के सात व्यक्तियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मारपीट, तोड़फोड़, लूट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के गांव जैतपट्टी निवासी विद्यालाल गुप्ता ने अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में वाद दाखिल कर शिकायत की थी कि उनके लड़के विवेक गुप्ता उर्फ राजा की बरात बीते साल 30 नवंबर को पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिताम्बरपुर बाढू चौराहा निवासी विद्या सागर गुप्ता के घर गयी थी। उनकी इकलौती बेटी रुबी से मेरे लड़के विवेक की शादी हुई। उनके पट्टीदार नहीं चाहते थे कि यह शादी हो। क्योंकि शादी नहीं होती तो विद्या सागर की सारी संपत्ति उनकी हो जाती। इसी रंजिश से बरात की तिथि पर रात ग्यारह बजे रात में नथुनी गुप्ता, सुबास गुप्ता, हरेंद्र गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, सुधीर व राहुल गुप्ता आदि अज्ञात व्यक्तियों ने गोलबंद होकर बेटे राजीव गुप्ता व संजय गुप्ता को लड़की पक्ष के दरवाजे पर मारने-पीटने लगे। बीच बचाव करने जिसकी शादी थी वह लड़का भी आया लेकिन उसे भी यह लोग बुरी तरह मारपीट कर लहूलुहान कर दिए। जान बचाने के लिए सभी लड़की पक्ष के घर के अंदर छिप गए, लेकिन सभी आरोपित घर मे घुस गए तथा मारपीट किये तथा शादी में दुल्हन को देने के लिए आए आभूषण तथा उसके लड़कों के चेन, हार व अंगूठी छीन ले गए। घटना के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई, कई रिश्तेदारों को चोट आई। किसी तरह गांव के अन्य लोगों ने बीच बचाव कराकर उन लोगों की जान बचाई। न्यायालय ने शिकायत को गंभीर मानते हुए पटहेरवा पुलिस को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो गया है, जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी