रेल मार्ग से जोड़ा जाए बुद्ध व महावीर स्थल

कुशीनगर के बुद्धिजीवियों ने जिले के महत्वपूर्ण बौद्ध व जैन स्थलों को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग करते हुए कहा कि बुद्धगमन मार्ग से जुड़ने से पर्यटन के क्षेत्र में होगा विकास इससे रोजगार के नए क्षेत्र विकसित होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:55 PM (IST)
रेल मार्ग से जोड़ा जाए बुद्ध व महावीर स्थल
रेल मार्ग से जोड़ा जाए बुद्ध व महावीर स्थल

कुशीनगर : बुद्धगमन मार्ग को पावानगर (फाजिलनगर) से रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग उठने लगी है। माना जा रहा है कि इससे पर्यटन का तेजी से विकास होगा। यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसको लेकर क्षेत्र के शिक्षाविद् व व्यापारियों ने एक स्वर से मांग शुरू कर दी है।

तथागत बुद्ध वैशाली से चलकर पावानगर पहुंचे थे। चुंद ने बुद्ध को संघ के साथ अंतिम भोजन दान दिया। इससे उनके महापरिनिर्वाण का मार्ग प्रशस्त हुआ। कुशीनगर पहुंचने वाले भारतीय और विदेशी पर्यटक बुद्ध से जुड़े इन स्थलों को देखना चाहते हैं। आवागमन की कमी के कारण पर्यटक उन स्थलों तक नहीं जा पाते। यदि बुद्धगमन मार्ग को रेल लाइन से जोड़ दिया जाए तो पर्यटन की ²ष्टि से बुद्ध व महावीर से संबंधित स्थल पर्यटन की ²ष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाएंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

एसबीएम पीजी कालेज फाजिलनगर के प्राचार्य डा. ओंकारनाथ मिश्र का कहना है कि बिहार के जमुनहां रेल लाइन से फाजिलनगर होते हुए कुशीनगर को जोड़ना पर्यटन की ²ष्टि से अत्यंत लाभकारी होगा। इस पर पहल होनी चाहिए।

प्रधानाचार्य पीएनएम इंटर कालेज फाजिलनगर डा. अक्षयबर नाथ पांडेय ने बताया कि पावा में तथागत बुद्ध व 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी से जुड़ी अनेक ऐतिहासिक स्थल हैं। रेल मार्ग से जुड़ने पर्यटकों की सुविधा होगी। अधिक संख्या में वहां पहुंचेंगे। पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा और लोगों को रोजगार मिलेगा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पावानगर भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली है। यहां सैकड़ों की संख्या में विदेशी पर्यटक आते रहते हैं। रेल सेवा से यह स्थल जुड़ जाए तो विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

उप्र जैन शोध संस्थान के उपाध्यक्ष डा. अभय कुमार जैन का कहना है कि भगवान बुद्ध और भगवान महावीर स्वामी की यह स्थली प्रमुख है। रेल लाइन से जुड़ जाने के बाद दोनों धर्मों के लोगों के यहां पहुंचने की संख्या में भारी इजाफा होगा।

फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि पावानगर एक ऐतिहासिक स्थल है। इसके विकास के लिए मेरे स्तर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। रेल लाइन से जोड़ने के लिए शीघ्र ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर कुशीनगर के साथ-साथ पावानगर को भी रेल लाइन से जोड़ने की मांग करूंगा।

chat bot
आपका साथी