ताइवान के बौद्ध उपासक ने कुशीनगर में बनवाया अशोक स्तंभ

कुशीनगर के द लास्ट बुद्धा पार्क में अशोक स्तंभ की स्थापना का कार्य पूरा हो गया है यह कार्य ताइवान के बुद्ध उपासक जेम्सह्वी ने कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:51 PM (IST)
ताइवान के बौद्ध उपासक ने कुशीनगर में बनवाया अशोक स्तंभ
ताइवान के बौद्ध उपासक ने कुशीनगर में बनवाया अशोक स्तंभ

कुशीनगर: कुशीनगर के द लास्ट बुद्धा पार्क में शनिवार को अशोक स्तंभ बनकर तैयार हो गया। स्तंभ के उपरी हिस्से को क्रेन द्वारा स्थापित किया गया। यह भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर का पहला 32 फुट ऊंचा अशोक स्तंभ है। ताइवान के बौद्ध उपासक प्रो. जेम्स व्ही, द लास्ट बुद्धा पार्क व स्तंभ का निर्माण करा रहे हैं। इस पार्क में बुद्ध के प्रिय शिष्यों आंनद, जीवक व सुभद्र की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। प्रो. जेम्स परिवार सहित कुछ माह पूर्व कुशीनगर के पर्यटन पर आए थे। घूमने के दौरान उन्हें कहीं बौद्ध स्तंभ व शिष्य आंनद, जीवक व सुभद्र की प्रतिमाएं नहीं दिखीं। तब उन्होंने स्थानीय बौद्ध भिक्षु अशोक से बातचीत कर अपनी मंशा जाहिर की। श्रीलंकन बौद्ध बिहार में द लास्ट बुद्धा पार्क बनाकर अशोक स्तंभ व शिष्यों की प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी। भंते अशोक ने बताया कि प्रो. जेम्स पार्क विकसित करने का खर्च वहन कर रहे हैं।

समस्याओं के समाधान के लिए चेयरमैन ने की डीएम से चर्चा

सेवरही मुख्य मार्ग के नवनिर्माण सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत के चेयरमैन ने जिलाधिकारी से बात की।

चेयरमैन ने मार्ग के लिए पीडब्ल्यूडी से एनओसी, बरसात के समय जल निकासी, कूड़ा प्रबंधन, नदी सफाई, लो वोल्टेज, चिन्हित स्थान पर नए ट्रांसफार्मर, राशन कार्ड, विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, ऑक्सीजन प्लांट व अन्य विकास कार्यों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सेवरही श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने डीएम एसराज लिगम व अन्य अधिकारीगण से चर्चा की। डीएम ने आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही एनओसी दिलवाने के साथ साथ अन्य समस्याओं का भी निस्तारण कराया जाएगा ताकि विकास कार्य बाधित न हो सके।

chat bot
आपका साथी