जिले में हाई अलर्ट, जांची जाएगी मस्जिदों की व्यवस्था

तुर्कपट्टी थाने के गांव बैरागीपट्टी स्थित मस्जिद में विस्फोट होने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिले की मस्जिदों की जांच-पड़ताल के निर्देश हुए हैं। हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही। मस्जिद में बारूद होने के बाद पुलिस महकमे के कान खड़े हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:13 AM (IST)
जिले में हाई अलर्ट, जांची जाएगी मस्जिदों की व्यवस्था
जिले में हाई अलर्ट, जांची जाएगी मस्जिदों की व्यवस्था

कुशीनगर: तुर्कपट्टी थाने के गांव बैरागीपट्टी स्थित मस्जिद में विस्फोट होने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिले की मस्जिदों की जांच-पड़ताल के निर्देश हुए हैं। हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही। मस्जिद में बारूद होने के बाद पुलिस महकमे के कान खड़े हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बार्डर इलाकों में विशेष चौकसी बरतने के साथ-साथ धाíमक स्थलों की जांच-पड़ताल को कहा है। थानेदार अपने-अपने क्षेत्र स्थित मस्जिद व अन्य दूसरे धाíमक स्थलों की सूची तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे। फिर जिले स्तर पर गठित टीम स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद व दूसरे धाíमक स्थलों की व्यवस्था की पड़ताल करेगी। जिससे कि जिले में बैरागीपट्टी स्थित मस्जिद में हुई घटना न होने पाए। मस्जिद में बारूद होने की बात सामने आने के बाद पुलिस चौकन्ना है। कारण कि कुशीनगर बिहार सीमा से सटे होने के अलावा नेपाल सीमा से न सट कर भी बहुत दूर नहीं है। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि जनपद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी