सेवा ही संगठन की भावना से कार्य करते हैं भाजपा कार्यकर्ता

कुशीनगर के पडरौना में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. वीना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:15 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:15 AM (IST)
सेवा ही संगठन की भावना से कार्य करते हैं भाजपा कार्यकर्ता
सेवा ही संगठन की भावना से कार्य करते हैं भाजपा कार्यकर्ता

कुशीनगर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा सेवा ही संगठन की भावना के साथ कार्य करते हैं। राष्ट्र सर्वोपरि और अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।

यह बातें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. वीना गुप्ता ने कही। वह रवींद्रनगर धूस स्थित पार्टी कार्यालय में पडरौना देहात मंडल की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने व केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी और पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन व वंदेमातरम से बैठक की शुरुआत हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने की व संचालन महामंत्री प्रदीप पांडेय ने किया। मारकंडेय शाही, विवेकानंद शुक्ल, विश्वरंजन कुमार आनंद, किशोर यादव, केशवनाथ उपाध्याय, अमित राय, धीरज पाठक, महेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा: लल्लन

विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के कलवारी पट्टी गांव स्थित पंचायत भवन में भाजपा बगही धाम मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन व पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित रहने वाला ही असली कार्यकर्ता होता है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कभी भी क्षणिक लाभ के लिए कार्यकर्ताओं को उदास नहीं होना चाहिए। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि जिस संकल्प को लेकर भाजपा ने सरकार बनाई थी, उन्हें पूरा कर रही है। जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय, संजय मिश्र, अखिलेश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष हरिगोविद रौनियार आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री सर्वजीत गुप्ता ने किया। लक्ष्मीनरायण गोविद राव, आनंद दूबे, आशुतोष पांडेय, अनिल सिंह, रामअवध, लक्ष्मण यादव, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी