संवाद व सेवा के लिए संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

कुशीनगर में भाजपा की बैठक में कोविड प्रभावित परिवारों का करेंगे सहयोग टीकाकरण के लिए चलाएंगे जागरूकता अभियान।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 01:11 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 01:11 AM (IST)
संवाद व सेवा के लिए संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
संवाद व सेवा के लिए संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

कुशीनगर: विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर रविवार को भाजपा साखोपार मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश दूबे की अध्यक्षता सेक्टर प्रमुखों की बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सत्यापन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने, संवाद व सेवा के लिए कोविड प्रभावित परिवारों से संपर्क करने, टीकाकरण के लिए प्रेरित करने आदि विषय पर चर्चा की गई।

विधायक ने कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान जातिगत व धार्मिक आधार पर मतदाताओं की संख्या नोट करना होगा। कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को आमजन को बताना होगा। माह के अंतिम रविवार को पीएम मोदी के मन की बात को बूथ कमेटी से जुड़े लोग सुनें और लोगों को भी सुनने के लिए प्रेरित करें। कहा कि कोविड प्रभावित परिवारों से संपर्क कर कार्यकर्ता उनका सहयोग करें। टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। रामलाल चौधरी, संजय राव, गोल्डेन शुक्ल, शैलेष पटेल, डा. अवधकिशोर, लोमष पांडेय, मैनेजर निषाद, अमरनाथ पांडेय, शंभू सिंह, दयाशंकर मल्ल, अनिरुद्ध सिंह, राकेश कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।

विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

रामकोला में बूथ से लेकर मंडल तक के सभी पदाधिकारी सरकार और संगठन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें। यह बातें भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन ने कही। वह रामकोला मंडल के कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों को लेकर हम सभी जनता के बीच जाएंगे। उपलब्धियां गिनाकर लोगों से समर्थन मांगा जाएगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने की। जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, कार्यालय व्यवस्थापक भीखम प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित मोर्चा दीपक कुमार, प्रसिद्ध नाथ दूबे, विश्वजीत गोविद राव, हरेंद्र राव, अनिरुद्ध खरवार, प्रेम तिवारी, सतीश चौधरी, राजन चौबे, सूरज प्रजापति आदि मौजूद रहे।

सरकार सभी वर्ग के लोगों की कर रही चिता

भाजपा खड्डा मंडल की संगठनात्मक बैठक ब्लाक सभागार में हुई। जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लोगों की चिता कर रही है। मंडल प्रभारी एनपी कन्नौजिया ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने व संचालन मंडल महामंत्री प्रभाकर पांडेय ने किया।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

पिपरा बाजार के किसान इंटर कालेज परिसर में अध्यक्ष महेश रौनियार की अध्यक्षता में पिपरा बाजार मंडल की बैठक हुई। पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, कार्यालय मंत्री मारकंडेय दूबे, विश्वजीत राय, अनिल राय, पंकज गोंड, धर्मेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।

बूथ मजबूत करने पर ध्यान दें कार्यकर्ता

मथौली बाजार मंडल की बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में हुई। इसमें बूथ की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव भ्रमण कर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने की। मंडल प्रभारी रवींद्र प्रसाद, अशोक शर्मा, उमेश गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। संचालन कुंवर आकाश सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी