सेवा ही संगठन अभियान चलाएगी भाजपा : विधायक

कुशीनगर में भाजपा की बैठक में तय की गई बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी जरूरतमंदों में वितरित किए जाएंगे कोरोना से बचाव के सामान।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:53 PM (IST)
सेवा ही संगठन अभियान चलाएगी भाजपा : विधायक
सेवा ही संगठन अभियान चलाएगी भाजपा : विधायक

कुशीनगर: भाजपा के कुशीनगर व कसया देहात मंडलों की बैठक कसया स्थित कोआपरेटिव बैंक सभागार में शनिवार को हुई। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी गांवों में 'सेवा ही संगठन' अभियान चलाएगी।

इसके तहत कोविड 19 से संबंधित विशेष राहत व बचाव अभियान चलाय जाएगा। कोरोना संकट के मद्देनजर भाजपा सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि मानव सेवा करें। बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई है। कार्यकर्ता गरीबों और जरूरतमंदों में कोरोना से निपटने में काम आने वाली वस्तुएं वितरित करेंगे। टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता आमजन को बताएं। मंडल प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही ने कहा कि कार्यकर्ताओं का काम केवल वोट मांगना ही नहीं है, बल्कि जनता की कठिनाइयों में खड़ा रहना भी है। जिला महामंत्री संतोष दत्त राय ने बैठक का एजेंडा रखा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने की। संचालन महामंत्री महेंद्र गुप्ता ने किया। ज्ञानेंद्रलाल श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, चंद्रप्रभा पांडेय ने भी संबोधित किया। टीएन राव, रूपम सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, उमेश सिंह, अमिय कुमार जायसवाल, तहसीलदार राव आदि उपस्थित रहे।

डीपीआरओ की जांच में आरोप की पुष्टि

सेवरही विकास खंड के गड़हिया चितामणि गांव के अखिलेश्वर किशोर शाही ने गांव के प्रधान पर विकास कार्य में अनियमितता व सरकारी धन के गबन का आरोप लगा उच्च न्यायालय में

याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय के आदेश पर सीडीओ ने डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी को जांच सौंपी। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित कर दी गई है। सचिव राजेश सिंह तथा पूर्व प्रधान वेदान्ती देवी पत्नी रामस्वरूप यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए एडीओ पंचायत को निर्देशित किया है। एसएचओ तरयासुजान कपिल देव चौधरी ने बताया कि मुझे अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी