थानेदार व दारोगा पर भाजपा पदाधिकारी ने लगाया दु‌र्व्यवहार का आरोप

भाजपाई हुए लामबंद कार्रवाई की मांग पीड़ित ने की उच्चाधिकारियों से शिकायत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:45 PM (IST)
थानेदार व दारोगा पर भाजपा पदाधिकारी ने लगाया दु‌र्व्यवहार का आरोप
थानेदार व दारोगा पर भाजपा पदाधिकारी ने लगाया दु‌र्व्यवहार का आरोप

कुशीनगर : भाजपा पटहेरवा मंडल के आइटी सेल के संयोजक शुभकर शुक्ल ने थानेदार व हल्का दारोगा पर थाने पर बुलाकर पीटने की धमकी देने सहित दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाया है।

आरोप है कि पड़ोसी से लंबे समय से भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से स्थगन आदेश पारित है। गुरुवार को हल्का दारोगा पीएन सिंह ने बुलाया दु‌र्व्यवहार किया तथा बाद में थानाध्यक्ष के पास बुलाकर ले गए जहां थानाध्यक्ष ने मेरे व भाई को पट्टा से मारने की धमकी देते हुए समझौता पर जबरिया हस्ताक्षर बनवाया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, पार्टी पदाधिकारियों, एसपी व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

संज्ञान में है प्रकरण : जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने बताया कि प्रकरण की जानकारी है। थानाध्यक्ष से बात हुई है। पार्टी अपने स्तर से जांच कर उचित कार्रवाई कराएगी। कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।

दु‌र्व्यवहार का आरोप निराधार : एसएचओ

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष गुरुवार को पेश हुए थे। हल्का लेखपाल ने बताया कि विवादित भूमि व निर्माण वाली जमीन से कोई संबंध नहीं हैं। कोई दु‌र्व्यवहार नहीं किया गया न ही धमकी दी गई। हटवाया गया मंदिर की भूमि से अवैध कब्जा

कुशीनगर: नगर के आजाद चौक स्थित हनुमान मंदिर की भूमि से शुक्रवार को राजस्व टीम ने अतिक्रमण हटवाया। मंदिर के निर्माण को लेकर कई बार सामाजिक लोगों द्वारा प्रयास किया गया, लेकिन अतिक्रमण की समस्या के कारण इसका समाधान नहीं हो पाया। उपजिलाधिकारी देश दीपक सिंह, तहसीलदार अहमद फरीद खान, प्रभारी निरीक्षक गोपाल पाण्डेय की मौजूदगी में मंदिर की भूमि का सीमांकन हुआ। इस दौरान पंजाबी बाबा, रामकिशुन कसौधन,हरेराम गुप्त, रमेश मोदनवाल, अनिल अग्रहरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी