भाजपा एकात्म मानववाद व अंत्योदय की संदेश वाहक

कुशीनगर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वंचितों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही सरकार 11 करोड़ से अधिक लोग हैं भाजपा के सदस्य।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 12:49 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 12:49 AM (IST)
भाजपा एकात्म मानववाद व अंत्योदय की संदेश वाहक
भाजपा एकात्म मानववाद व अंत्योदय की संदेश वाहक

कुशीनगर: भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक शुक्रवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि 1980 में छह अप्रैल को पार्टी के राजनीतिक संगठन की स्थापना की गई थी। दो सीटों से आरंभ हुई पार्टी आज एक विशाल वृक्ष के रूप में स्थापित हो चुकी है। पार्टी के 11 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। भाजपा एकात्म मानववाद और अंत्योदय की संदेश वाहक है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। उद्घाटन सत्र में संगठन प्रभारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संतराज यादव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पार्टी के लक्ष्य को साकार कर गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिकों, वंचितों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने बैठक की रुपरेखा रखी। संचालन महामंत्री संतोष दत्त राय ने किया। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, अतुल सिंह, डा. पीके राय, मदन गोविद राव, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, जगदंबा सिंह, लल्लन मिश्र, अखिलेश मिश्र, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, प्रमुख विशाल सिंह, बिजय राय, शशांक दूबे, विध्यवासिनी श्रीवास्तव, विवेकानंद पांडेय, अवधेश प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष हाटा मोहन वर्मा, विजय शुक्ला, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, चंद्रप्रभा पांडेय, सीमा गुप्ता, दुर्गेश राय, नीतीश यादव, राधेश्याम पांडेय,अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा, रूपम सिंह, विनोद गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

मद्धेशिया समाज ने भाजपा प्रदेश महामंत्री का किया स्वागत

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता और विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी का पथिक निवास में अखिल भारतीय मद्धेशिया महासभा द्वारा माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। वैश्य समाज के लोगों ने गुप्त से संगठन के विस्तार और उसे मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया। जिला कोषाध्यक्ष हीरालाल ने अगले माह आयोजित होने वाले संत बाबा गणिनाथ जायंती व पूजन समारोह में आने का आग्रह किया। संगठन मंत्री त्रिवेणी मद्धेशिया, रंजीत मद्धेशिया, सुरेश मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी