कल्याणकारी योजनाओं के दम पर पुन: बनेगी भाजपा सरकार: शलभ

कुशीनगर में भाजपा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नौजवान गरीब उपेक्षित व वंचित समाज के लिए कार्य कर रही है सरकार विपक्ष के पास नहीं रह गया है कोई मुद्दा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:06 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:06 AM (IST)
कल्याणकारी योजनाओं के दम पर पुन: बनेगी भाजपा सरकार: शलभ
कल्याणकारी योजनाओं के दम पर पुन: बनेगी भाजपा सरकार: शलभ

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी योजनाओं के बल पर प्रदेश में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास परक योजनाएं पहुंचा रही है। यह पार्टी किसान, नौजवान, व्यापारी, छात्र, गरीब, उपेक्षित व वंचित समाज के लिए कार्य कर रही है। विरोधी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं है।

यह बातें सोमवार को फाजिलनगर स्थित एक विवाह भवन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन काल में देश व प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा की कार्यकर्ताओं तथा विकास की योजनाओं के बल पर पार्टी फिर सत्ता में आएगी। पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, मनीष तिवारी, सुरेंद्र सिंह, रमाशंकर प्रसाद, मनन्जय तिवारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकुल तिवारी ने व संचालन सुनील द्विवेदी ने किया।

सरकार की उपलब्धियों से बौखला गए हैं विपक्षी दल: अतुल

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से विपक्षी दलों के नेता बौखला गए हैं। आमजन के बीच बढ़ती भाजपा की लोकप्रियता विपक्ष को पच नहीं रही है। यही वजह है कि विपक्षी जनता भ्रम फैला रहे हैं।

यह बातें रामकोला के पूर्व विधायक व उप्र गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने कही। वह सोमवार को तमकुही ब्लाक सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। जिले में रिकार्ड गन्ना उत्पाद, गन्ना मूल्य का अधिकतम भुगतान, अनाज की सरकारी खरीद व समय रहते भुगतान, बेहतर विकास के लिए गांवों में पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल, सार्वजनिक व व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण, राज्य व केंद्रीय वित्त के अंतर्गत कराए गए कार्य, शुद्ध पेयजल के अंतर्गत 83 पानी टंकियों का निर्माण हुआ है। बाढ़ सुरक्षा पर कुल 29 परियोजनाओं का निर्माण, 22 तटबंधों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य हुआ है। तमकुही -अहिरौलीदान मार्ग का निर्माण शीघ्र होने जा रहा है। यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, पूर्व विधायक डा. पीके राय, विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी विजय दुबे, चंद्रप्रकाश चमन, पूर्व ब्लाक प्रमुख वशिष्ठ राय, ब्लाक प्रमुख पति धनंजय तिवारी, डा. कमलेश शाही, शेषनाथ मणि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी