वादाखिलाफी कर रही भाजपा सरकार

भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार वादाखिलाफी कर रही। जिस वादों के दम पर भाजपा नेताओं ने चुनाव जीता, सरकार बनने के बाद उसके विपरीत कार्य कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:47 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:47 PM (IST)
वादाखिलाफी कर रही भाजपा सरकार
वादाखिलाफी कर रही भाजपा सरकार

कुशीनगर: भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार वादाखिलाफी कर रही। जिस वादों के दम पर भाजपा नेताओं ने चुनाव जीता, सरकार बनने के बाद उसके विपरीत कार्य कर रहे हैं। देश से गरीबी मिटाने की बात करने वाली भाजपा गरीबों को ही मिटाने पर तुली है। यह बातें सपा नेता सुजीत यादव ने कही। वे धोबीघटवा में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त तो अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। पीड़ित न्याय के लिए अधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं। भाजपा सरकार के पूर्व सेवरही चीनी मिल पर कभी इतना किसानों का बकाया नहीं रहा। नया पेराई सत्र शुरू होने का समय आ गया, लेकिन किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ। इस दौरान राजेन्द्र पटेल, दीनवंधु यादव, विकास, दिलीप, गोरखनाथ यादव, हरिन्दर यादव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी