हर घर तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

पडरौना विधानसभा क्षेत्र के कठकुइयां पडरौना नगर और देहात मंडल के अध्यक्ष प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने उन्हें संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने की व संचालन जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:24 PM (IST)
हर घर तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
हर घर तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

कुशीनगर: कुशीनगर में तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ल ने भाजपा के विभिन्न मंडलों में बैठक कर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कहा कि हर घर तक केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएं और आमजन को पार्टी से जोड़ें।

पडरौना विधानसभा क्षेत्र के कठकुइयां, पडरौना नगर और देहात मंडल के अध्यक्ष, प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने उन्हें संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा ने की व संचालन जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया। जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जितेंद्र प्रताप राव, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, मंडल प्रभारी विजय लक्ष्मी मिश्रा, लक्ष्मी गोविद राव, रामवृक्ष गिरि, विपिन बिहारी मिश्र, हरिओम कुशवाहा, प्रमोद साहा, केशवनाथ उपाध्याय, मोहन प्रसाद खरवार, वरुण राय, सुशील शर्मा, रमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

कसया कार्यालय के अनुसार कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की बैठक नगरपालिका सभागार में मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की नीतियों से आमजन को अवगत कराएं। बूथ सत्यापन और पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य समय से पूरा कर लें। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, अमरचंद जायसवाल, अमित पांडेय, छेदी शर्मा, उमेश सिंह, पुण्यप्रकाश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, रामायण कुशवाहा, अमित जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, डा. टीएन राव, संतोष सिंह, नंदू वर्मा, वीरेंद्र मिश्र, चंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंसाछापर संवाददाता के अनुसार विशुनपुरा ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ल ने पदाधिकारियों में विधानसभा चुनाव को लेकर ऊर्जा का संचार किया। ब्लाक प्रमुख विध्यवासिनी श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया। जितेंद्र राय, राधेश्याम दीक्षित, महेश रौनियार, शिवसागर तिवारी, विवेक पांडेय, आलोक चौबे, संजीव उपाध्याय, अनूज शुक्ल, कपिलदेव लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन श्रीकांत जायसवाल ने किया।

chat bot
आपका साथी