बकरीद आज, घर पर ही मनाएं त्योहार

पडरौना कुशीनगर डीएम एस राजलिगम ने त्योहार को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश का प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 12:10 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 12:10 AM (IST)
बकरीद आज, घर पर ही मनाएं त्योहार
बकरीद आज, घर पर ही मनाएं त्योहार

पडरौना, कुशीनगर: डीएम एस राजलिगम ने त्योहार को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पूरी तरह से पालन करने का आह्वान किया। कहा कि प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुए बकरीद का त्योहार घर पर ही मनाएं। बुधवार को धार्मिक स्थलों पर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा होने से बचें। त्योहार मनाते समय शारीरिक दूरी का ख्याल रखें।

एसपी सचिद्र पटेल ने कहा कि समाज में अराजकता एवं नफरत फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। अपने आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे कि कार्रवाई की जा सके। कहा कि इंटरनेट मीडिया की निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। संदिग्धों को चिन्हित कर उन पर नजर रखी जा रही है। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सादे वेश में भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। एडीएम विध्यवासिनी राय ने कहा कि प्रशासन की पैनी नजर हर गतिविधि पर है।

--

पुलिस ने पैदल मार्च कर दिया सुरक्षा का भरोसा

-कोतवाल अनुज सिंह ने मंगलवार की शाम नगर में पैदल मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिया। इस दौरान मास्क न पहनने व शारीरिक दूरी का अनुपालन न करने वालों को चेताया गया। सुभाष चौक, धर्मशाला रोड, तिलक चौक, जटहां रोड पर व्यापारियों को कोविड नियमों के अनुपालन करने पर जोर दिया गया। कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। एसआइ आलोक यादव, विजय शंकर सिंह, कांस्टेबल विरेंद्र सिंह व दुर्गेश मौजूद रहे।

---

खूब हुई खरीदारी

-ईद को लेकर बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा रौनक बनी रही। महिलाएं व बच्चों की भीड़ कपड़ों की दुकानों पर दिखी। जगह-जगह सजी सेवई की दुकानों पर भी लोग खरीदारी करते नजर आए।

--

कुर्बानी देते वक्त दूसरों के भावनाओं का रखें ख्याल

-ईद उल अजहा के अवसर पर दी जाने वाली कुर्बानी पर दूसरों के भावनाओं का भी ख्याल रखें। हमारे आसपास अन्य धर्मों के भी लोग रहते हैं। हम कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हो। क्योंकि इस्लाम धर्म सभी धर्मों का आदर करने को सिखलाता है। यह बातें नौका टोला के पेशे इमाम मौलाना अब्दुल्लाह ने कही। कहा कि जानवर की कुर्बानी खुले में ना करें बल्कि उसे छुपा कर ही करें।

chat bot
आपका साथी